6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Realme Note 80

By Soura

Published on:

Realme Note 80

Realme Note 80 Launch Date: क्या आप एक सस्ता और साथ ही काफी पावरफुल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन कम बजट में लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन नहीं मिल रहा। तो आपको Realme Note 80 के लॉन्च का इंतजार करने का सुझाव दे सकता हू। लीक्स के मुताबिक Realme इसे 5 मार्च को लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन में 6300mAh की दमदार बैटरी और 90Hz का डिस्प्ले देखने को मिलता है। चलिए Realme Note 80 Launch Date साथ ही फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Realme Note 80 Launch Date

Realme Note 80 Price

Realme Note 80 एक एंट्री-लेवल बजट स्मार्टफोन होने वाला है। यदि कीमत की बात करें, तो अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके फीचर्स को देखकर लगता है कि यह काफी किफायती होगा। यह पावरफुल स्मार्टफोन 5 मार्च 2026 को ग्लोबली लॉन्च हो सकता है। यदि आप बेसिक यूज़ के लिए एक अच्छा स्मार्टफोन चाहते हैं, तो आप इसके लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं।

Realme Note 80 Display & Design

Realme के इस अपकमिंग स्मार्टफोन पर काफी मजबूत डिजाइन देखने को मिलता है। इसमें “ArmorShell” प्रोटेक्शन दी गई है, जो 1.8 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी स्मार्टफोन को सुरक्षित रखती है। डिस्प्ले की बात करें, तो 6.74″ का HD+ LCD पैनल दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। साथ ही इसमें वेट-हैंड टच सपोर्ट भी है, यानी आप पानी वाले हाथों से भी इसे चला सकते हैं।

Realme Note 80 Specs & Battery

Realme Note 80

90Hz डिस्प्ले और पावरफुल बॉडी के साथ इस स्मार्टफोन में Realme के तरफ से 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह बैटरी 4 साल तक अपनी हेल्थ बरकरार रखने के लिए डिजाइन की गई है और अलग-अलग तापमान में भी सही काम करती है। परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा, जो काफी स्मूथ चलने का दावा करता है।

Realme Note 80 Camera

Realme Note 80 पर फोटोग्राफी के लिए बेसिक कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। इसके बैक पर 8MP का कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। हालांकि, इसमें AI फीचर्स जैसे ऑब्जेक्ट रिमूवल और फेस एन्हांसमेंट भी दिए गए हैं। तो यदि आप कम दाम में बड़ी बैटरी वाला पावरफुल स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो 5 मार्च 2026 तक इसके लॉन्च का इंतज़ार कर सकते है।  

Also Read This Post –

Soura

Related Post