Realme GT8 Pro Aston Martin F1 Price: हाल ही में realme ने चीनी मार्केट में Realme GT 8 Pro को लॉन्च किया था, जो जल्द भारत में भी लॉन्च होने वाला है। अब realme ने चीनी स्मार्टफोन मार्केट में Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 जो लिमिटेड एडिशन फोन है, उसे भी स्टाइलिश डिजाइन के साथ लॉन्च कर दिया है। चलिए इसके कीमत और फीचर्स के बारे में जानते है।
Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Price

Realme GT8 Pro Aston Martin F1 स्मार्टफोन अभी सिर्फ चीन स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च हुआ है, जो कि एक लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन पर हमें Racing Lime कलर ऑप्शन देखने को मिल जाता है। इसी के साथ इसके कैमरा डिजाइन को भी हम खुदसे रेसिंग-थीम एक्सेसरीज के जरिए चेंज कर सकते है। जो इस स्मार्टफोन को और भी खास बनाता है, अब यदि इस Aston Martin F1 लिमिटेड एडिशन के कीमत की बात करें, तो चीनी स्मार्टफोन मार्केट में इसकी कीमत 5,499 युआन है, जो भारतीय रुपए के अनुसार लगभग ₹63,998 रुपय के करीब होता है।
Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 की डिस्प्ले
Realme GT8 Pro Aston Martin F1 के इस स्मार्टफोन पर हमें सिर्फ स्टाइलिश डिजाइन ही नहीं बल्कि इसी के साथ काफी बड़ा सा डिस्प्ले भी देखने को मिल जाता है। तो यदि Realme GT8 Pro Aston Martin F1 Display की बात करें, तो इस स्मार्टफोन पर 6.79-इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है। यह बढ़ा सा 2K AMOLED डिस्प्ले 144Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 Specifications

Realme GT8 Pro Aston Martin F1 के इस स्मार्टफोन के Specifications की बात करें, तो इस स्मार्टफोन पर Realme GT8 Pro स्मार्टफोन का ही Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर देखने को मिलता है। और वहीं स्टोरेज की बात करें तो 16GB RAM और 1TB स्टोरेज देखने को मिलता है। यह स्मार्टफोन अभी सिर्फ चीनी मार्केट में ही लॉन्च हुआ है, भारत में लिमिटेड एडिशन के लॉन्च के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आया है।
Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 की कैमरा

Realme GT8 Pro Aston Martin F1 Camera की बात करें, तो इस लिमिटेड एडिशन के कैमरा में भी हमें कोई चेंजेस देखने को नहीं मिलता है। Realme GT8 Pro में जो कैमरा सेटअप दिया गया है, वहीं कैमरा सेटअप हमें इस स्मार्टफोन पर देखने को मिलता है। कैमरा के बारे में बताए तो इसके बैक पर 200MP ट्रिपल कैमरा और वहीं फ्रंट पर हमें 32MP का सेल्फी कैमरा देखने को मिलता है।
Realme GT 8 Pro Aston Martin F1 एडिशन की बैटरी
Realme GT 8 Pro में जो बैटरी पैक देखने को मिलता है, वहीं बैटरी पैक हमें इस लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन में भी देखने को मिलता है। तो अब यदि इस लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन के बैटरी की बात करें, तो इस स्मार्टफोन पर 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। यह पावरफुल स्मार्टफोन 120W Wired और साथ ही 50W Wireless फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
Also Read:
- 7300mAh बैटरी के साथ OnePlus 15 भारत में इस दिन होगी लॉन्च, जाने स्पेसिफिकेशन्स
- 200MP कैमरा के साथ Realme GT 8 Pro भारत में इस दिन होगी लॉन्च, मिलेगी 7000mAh की बैटरी
- Redmi Note 13 Pro+ 5G –200MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी और प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन
- Oppo Find X9 Series – 50MP कैमरा, Dimensity 9500 प्रोसेसर 7,025mAh बैटरी के साथ फ्लैगशिप का नया राजा!






