realme C83 5G Price – क्या आप किसी को देने के लिए या फिर खुदके काम के लिए कम बजट में एक ऐसा स्मार्टफोन देख रहे हैं जो दिखने में स्टाइलिश हो और जिसकी बैटरी बैकअप भी जबरदस्त हो? तो आप आपके लिए realme C83 5G लेने का प्लान कर सकते है। रियलमी ने इसे एक पावरफुल 7000mAh बैटरी और 144Hz के स्मूथ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह 15 हजार से कम बजट में एक बहुत ही अच्छा 5G विकल्प है। चलिए realme C83 5G की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
realme C83 5G Price

realme C83 5G अपनी धमाकेदार बैटरी के लिए काफी चर्चा में है। यदि कीमत की बात करें, तो इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को आप फ्लिपकार्ट से ₹14,499 के कीमत पर खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन Mosaic Green और Blue जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यदि रोज के इस्तेमाल के लिए एक टिकाऊ और किफायती 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।
realme C83 5G Display
इस बजट स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती है। इसे ‘मिलिट्री-ग्रेड’ शॉक रेजिस्टेंस बॉडी के साथ बनाया गया है, जो गिरने पर भी फोन को सेफ रखता है। इसमें 6.7″ का HD+ डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस बजट में 144Hz की स्मूदनेस मिलना बहुत बड़ी बात है। इसके अलावा इसमें IP64 का रेटिंग भी realme के तरफ से देखने को मिल जाता है।
realme C83 5G Specifications

realme के इस किफायती C83 5G स्मार्टफोन में परफॉरमेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 का प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग के लिए काफी स्मूथ है। इस स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए इसमें VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी यूएसपी 7,000mAh की धमाकेदार बैटरी है, जो पूरे दिन से भी ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम है। इसे चार्ज करने के लिए 18W की फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसमें “बायपास चार्जिंग” टेक्नोलॉजी भी है, जो गेमिंग करते समय बैटरी पर एक्स्ट्रा लोड नहीं देती है।
realme C83 5G Camera
फोटोग्राफी के लिए बैक पर 13MP का AI मेन कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मर्टफ़ोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है। इसमें 300% सुपर वॉल्यूम का फीचर भी है, जो म्यूजिक सुनने का अनुभव और भी बेहतर बना देता है। यदि आप एक भरोसेमंद और लंबी बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट डील हो सकती है।
Also Read This Post –
-
- फैमिली के लिए Maruti Suzuki Dzire 2026 है बेस्ट
- 10,100mAh बैटरी! Huawei के दो नए टैबलेट भारत में हुआ लॉन्च
- 8500mAh बैटरी के साथ Huawei Enjoy 90 Pro Max हुआ लॉन्च
- 7000mAh बैटरी वाला OPPO K14 5G हुआ लाइव, ₹1,000 की छूट
- Poco X8 Pro और X8 Pro Max की सेल शुरू, ₹3,000 का डिस्काउंट
- 50MP कैमरा वाला Vivo T5x 5G की सेल हुआ शुरू, ₹2,000 की छूट






