8000mAh बैटरी के साथ Realme C100 4G इस दिन होगा लॉन्च

By Soura

Published on:

Realme C100 4G

Realme C100 4G Launch Date: क्या आप अपने लिए एक ऐसा स्मार्टफोन देख रहे हैं जिसकी बैटरी जल्दी खत्म न हो और जो पानी में गिरने पर भी खराब न हो? तो Realme का नया Realme C100 4G आपके लिए एकदम सही विकल्प हो सकता है। Realme ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख पक्की कर दी है। यह फोन 7 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन की बड़ी खासियत 8000mAh की बैटरी और 120Hz का स्मूथ डिस्प्ले है। चलिए इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में अच्छे से जानते है। 

Realme C100 4G Launch Date

Realme C100 4G को Realme ने उन लोगों के लिए बनाया है जिन्हें बार-बार स्मार्टफोन चार्ज करना पसंद नहीं है। यह 7 अप्रैल को लॉन्च होगा और इसे वियतनाम के साथ अन्य बाजारों में भी पेश किया जाएगा। कंपनी लॉन्च के दौरान कुछ लकी ग्राहकों को स्मार्टफोन जीतने का मौका भी दे रही है। यह ब्लू, व्हाइट और ग्रे जैसे तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध भी है। 

Realme C100 4G Display

इस स्मार्टफोन में 6.8″ का बड़ा और स्मूथ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव स्मूथ रहता है। इसका डिजाइन काफी मजबूत है और इसमें पांडा ग्लास की सुरक्षा दी गई है, जो इसे स्क्रैच से बचाता है। साथ ही, यह IP69K रेटिंग के साथ आता है, जिसका मतलब है कि इसे पानी में भी चला सकते हैं और अंडरवाटर फोटो भी ले सकते हैं।

Realme C100 4G Specifications

Realme C100 4G Specifications

काफी दमदार परफॉरमेंस के लिए Realme के इस C100 4G स्मार्टफोन में MediaTek के तरफ से MediaTek Helio G92 Max का प्रोसेसर दिया गया है, जो रोज के कामों के लिए काफी बेस्ट है। इस स्मार्टफोन में 8GB तक की RAM का सपोर्ट है, जो फ़ोन को हैंग नहीं होने देता है। लेकिन इसका असली फीचर इसकी 8,000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर आप इस पर लगातार 13 घंटे गेम खेल सकते हैं। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

Realme C100 4G Camera

Realme C100 4G Camera

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो साफ फोटो खींचता है। वहीं, सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह Android 16 पर चलता है, जो इसे फास्ट बनाता है। यदि आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो रफ-एंड-टफ इस्तेमाल के लिए बेस्ट हो और जिसकी बैटरी का कोई मुकाबला न हो, तो Realme C100 4G आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

Also Read This Post –

Soura

Related Post