Realme 16 5G Launch Date: क्या आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में सबसे हटके हो और बैटरी बैकअप भी जबरदस्त हो? तो आप Realme के Realme 16 का इंतज़ार कर सकते है, Realme अपना नया “Realme 16 5G” स्मार्टफोन को भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहे है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इस स्मार्टफोन का अनोखा “Selfie Mirror” डिजाइन और 7000mAh की धमाकेदार बैटरी है। चलिए Realme 16 5G के कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Realme 16 5G Launch Date & Price

Realme 16 5G कंपनी की नई मिड-रेंज सीरीज का तीसरा और सबसे लेटेस्ट मॉडल होने वाला है। यदि लॉन्च की बात करें, तो यह 2 अप्रैल को भारत में एंट्री लेगा। यह स्मार्टफोन लॉन्च के बाद Flipkart और Realme की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो कम बजट में प्रीमियम लुक और लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।
Realme 16 5G Display
Realme के इस नए पावरफुल स्मार्टफोन का डिजाइन बहुत ही ज्यादा प्रीमियम और यूनिक है। इसके बैक पैनल पर Selfie Mirror दिया गया है, जिससे रियर कैमरे से भी अपनी सेल्फी बड़ी आसानी से ले सकते हैं। इसमें 6.57″ का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी डिस्प्ले बहुत ही स्मूथ है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस काफी ज्यादा अच्छा हो जाएगा। साथ ही, यह IP69 Pro रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से पूरी तरह से सेफ रखता है।
Realme 16 5G Performance & Battery

दमदार परफॉरमेंस के लिए Realme के इस 16 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo का प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली टास्क और मल्टीटास्किंग के लिए काफी फास्ट और पावरफुल है। सबसे खास 7000mAh की दमदार बैटरी है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। इसे चार्ज करने के लिए 60W की फास्ट चार्जिंग भी दी गई है, जो स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज कर देता है।
Realme 16 5G Camera

फोटोग्राफी के शौकीन उसेर्स के लिए Realme के इस नए अपकमिंग पावरफुल स्मार्टफोन में 50MP का जबरदस्त रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो काफी शानदार फोटो और वीडियो कैप्चर करने में मदद करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 50MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है, जो इस बजट में मिलना काफी मुश्किल होता है। तो यदि आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो लुक्स में भी स्टाइलिश हो और साथ ही बैटरी व कैमरा भी दमदार हो, तो 2 अप्रैल को इसके लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं।
Also Read This Post –
-
- फैमिली के लिए Maruti Suzuki Dzire 2026 है बेस्ट
- Hero Vida VX2+ KKR Edition हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE इस दिन होगा लॉन्च
- 902KM की रेंज! Xiaomi SU7 2026 इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च
- ₹12,999 में Redmi 15A 5G हुआ लॉन्च, मिलेगी 6300mAh बैटरी
- 50MP कैमरा वाला Vivo T5x 5G की सेल हुआ शुरू, ₹2,000 की छूट






