Realme 16 5G Launch Date: क्या आप खुदके लिए या फिर किसी को देने के लिए एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में यूनिक हो और जिसकी बैटरी का बैकअप भी काफी जबरदस्त हो? अगर आप बार-बार स्मार्टफोन चार्ज करने से परेशान हैं और एक दमदार बैटरी वाला पावरफुल 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। Realme ने अपने नए Realme 16 5G के लॉन्च की तारीख कन्फर्म कर दी है। यह स्मार्टफोन 2 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत Selfie Mirror डिजाइन और 7000mAh की बड़ी बैटरी है। तो चलिए इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी लेते हैं।
Realme 16 5G Launch Date

Realme 16 5G कंपनी की नई मिड-रेंज सीरीज का हिस्सा होने वाला है। कंपनी ने इसे 2 अप्रैल को दोपहर में लॉन्च करने का ऐलान किया है। लॉन्च के बाद आप इसे Flipkart, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और नजदीकी रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते है। यदि एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो स्टाइलिश भी हो और लंबे समय तक साथ निभाए, तो इस स्मार्टफोन के लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं।
Realme 16 5G Design
Realme के इस नए फोन का डिजाइन काफी यूनिक है। इसमें पीछे की तरफ एक ‘Selfie Mirror’ दिया गया है, जिससे आप फोन के रियर कैमरे से भी अपनी सेल्फी आसानी से ले सकते हैं। यह फोन Air Black और Air White जैसे दो स्टाइलिश रंगों में आएगा। साथ ही, यह सिर्फ 8.1mm पतला है और इसका वजन भी काफी कम (183 ग्राम) है, जिससे यह हाथ में पकड़ने में बहुत हल्का महसूस होता है। इसे IP69 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रखती है।
Realme 16 5G Specifications

इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो इसे सेगमेंट का पावरफुल स्मार्टफोन बनाती है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। परफॉरमेंस के लिए MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर और बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन को ठंडा रखता है। फोटोग्राफी के लिए बैक पर 50MP का कैमरा दिया गया है। साथ ही 3 साल तक Android अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है, जिससे फोन लंबे समय तक स्मूथ चलता है।
Also Read This Post –






