Poco C85x 5G Price: क्या आप किसी को देने के लिए या फिर खुदके लिए कम बजट में कोई स्टाइलिश, पावरफुल और साथ ही बड़ी बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कम बजट में कौन सा स्मार्टफोन सबसे बेस्ट है। तो हाल ही में लॉन्च हुए Poco के POCO C85x 5G स्मार्टफोन को लेने का प्लान कर सकते है। Poco ने आपने इस पावरफुल स्मार्टफोन को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिया है और आज से इसकी सेल भी शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन में 6300mAh की बैटरी और 120Hz का स्मूथ डिस्प्ले देखने को मिलता है। चलिए Poco C85x 5G Price और इसके सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Poco C85x 5G Price

Poco C85x 5G एक बहुत ही किफायती और साथ ही काफी पावरफुल 5G स्मार्टफोन है। यदि POCO के तरफ से आने वाले इस स्मार्टफोन के कीमत की बात करें, तो इसके 4GB+64GB वाले बेस वैरिएंट की शुरुआती कीमत मात्र ₹10,999 है। वहीं 128GB वाले वेरिएंट के लिए ₹11,999 खर्च करने होंगे। Paytm से पेमेंट करने पर ₹50 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है।
Poco C85x 5G Display & Design

इस नए स्मार्टफोन का डिस्प्ले बड़ा और स्मूथ है। इसमें 6.9″ का बड़ा सा HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव काफी अच्छा और स्मूथ हो जाता है। यह स्मार्टफोन IP57 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखता है। यह स्मार्टफोन Black, Gold और Green जैसे शानदार कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
Poco C85x 5G Specifications

पावरफुल परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Unisoc T8300 का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB वर्चुअल RAM के साथ जोड़कर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पावरफुल स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर काम करता है और कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 4 साल तक के OS अपडेट का वादा किया है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 6300mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है, जो इसे पावर बैंक की तरह काम करने के लिए रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी देती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 32MP का रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। तो यदि आप कम पैसे में लंबी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहते हैं, तो यह बेस्ट विकल्प हो सकता है।
Also Read This Post –






