किसानों को मिली राहत! PM Kisan Yojana 21वीं किस्त जारी किसान भाई तुरंत देखें अपना Beneficiary Status

By Harikesh Maurya

Published on:

PM Kisan Yojana 21वीं किस्त

PM Kisan Yojana 21वीं किस्त 2025 – किसानों के खाते में ₹2000 आना शुरू, जानें पूरी डिटेल

खुशखबरी! PM किसान योजना 21वीं किस्त 2025 जारी। अब किसानों को सीधे खाते में मिलेंगे ₹2000, Official Website से तुरंत करें Status Check।

PM Kisan Yojana 21वीं किस्त 2025

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025 के तहत किसानों के खाते में हर 4 महीने ₹2000 की आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना की 21वीं किस्त (PM Kisan 21st Installment 2025) का इंतज़ार अब खत्म हो चुका है और कुछ राज्यों में किस्त आना भी शुरू हो गई है।

कहां-कहां पहुंची 21वीं किस्त?

PM Kisan Yojana 21वीं किस्त 2025 का इंतज़ार अब खत्म होना शुरू हो गया है। सरकार ने सबसे पहले कुछ राज्यों के किसानों के खाते में ₹2000 की 21वीं किस्त ट्रांसफर कर दी है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के किसानों को यह राशि मिल चुकी है, वहीं उत्तराखंड के किसानों के खातों में भी पैसा आना शुरू हो गया है। यह खबर किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला रही है क्योंकि त्योहारों से पहले यह किस्त एक बड़ी राहत मानी जा रही है। बाकी राज्यों के किसानों को थोड़ी और इंतज़ार करना होगा क्योंकि उनके खातों में किस्त अक्टूबर से नवंबर 2025 के बीच आने की उम्मीद है।

PM Kisan Yojana 21वीं किस्त
PM Kisan Yojana 21वीं किस्त

PM Kisan Beneficiary Status कैसे चेक करें?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके खाते में PM Kisan Yojana 21वीं किस्त आई है या नहीं, तो इसके लिए आपको Beneficiary Status Check करना होगा। इसके लिए सबसे पहले आप pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। वहाँ पर आपको “Beneficiary Status” का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। जानकारी भरते ही आपकी पूरी डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगी और आप देख पाएंगे कि आपके खाते में किस्त आई है या अभी पेंडिंग है।

PM Kisan eKYC Update Online

PM Kisan Yojana 21वीं किस्त पाने के लिए किसानों का eKYC पूरा होना जरूरी है। अगर किसी किसान का eKYC पेंडिंग है, तो उसकी किस्त रुक सकती है। इसे पूरा करने के दो आसान तरीके हैं – पहला, आप सीधे pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर OTP वेरिफिकेशन के जरिए eKYC कर सकते हैं। दूसरा तरीका है कि आप अपने नज़दीकी CSC सेंटर पर जाएं और वहाँ बायोमेट्रिक KYC करवाएं। इन दोनों में से किसी भी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपके खाते में किस्त आने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

सिर्फ ₹250 में बेटी के भविष्य की गारंटी Sukanya Samriddhi Yojana: टैक्स फ्री रिटर्न और ₹65 लाख तक मच्योरिटी सुरक्षित निवेश

PM Kisan Helpline Number

अगर किसानों को अपनी किस्त से जुड़ी कोई दिक्कत आती है या PM Kisan Beneficiary Status / eKYC से संबंधित कोई समस्या होती है, तो वे सीधे हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने खास नंबर और ईमेल जारी किए हैं। किसान 155261 या 011-24300606 पर कॉल करके सहायता ले सकते हैं। इसके अलावा, अपनी शिकायत या सवाल आप ईमेल के ज़रिए भी भेज सकते हैं – pmkisan-ict@gov.in। इन हेल्पलाइन नंबरों और ईमेल पर किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाता है ताकि योजना का लाभ सही समय पर मिल सके।

PM Kisan Yojana 21वीं किस्त
PM Kisan Yojana 21वीं किस्त

PM Kisan Yojana के फायदे

PM Kisan Yojana के फायदे किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6000 की सीधी आर्थिक मदद दी जाती है, जिसे तीन बराबर किस्तों में बांटा गया है। हर 4 महीने पर ₹2000 की किस्त सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए भेजी जाती है। DBT सिस्टम की वजह से पैसे बिना किसी बिचौलिये के सीधे खाते में पहुँचते हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहती है। खास बात यह है कि यह योजना छोटे और मझोले किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है, क्योंकि उन्हें खेती-किसानी के खर्चों में तुरंत मदद मिल जाती है।

Also Read:

Pradhan Mantri Mudra Yojana 2025: छोटे व्यवसायों को मिलेगी नई उड़ान, जानें पूरी जानकारी

Harikesh Maurya

Related Post