30 दिन की बैटरी के साथ आया Pebble Qore 2 फिटनेस बैंड, जानें कीमत

By Soura

Published on:

Pebble Qore 2

Pebble Qore 2 Review: क्या आप स्मार्टवॉच की स्क्रीन और नोटिफिकेशन से परेशान हो चुके हैं? लेकिन फिटनेस ट्रैकिंग भी जरूरी है। तो Pebble Qore 2 लेने का प्लान कर सकते है। यह एक बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड है, जो डिजिटल दुनिया के शोर से दूर रखता है। इसमें 30 दिन की लंबी बैटरी लाइफ और AI हेल्थ एनालिसिस देखने को मिलता है। चलिए Pebble Qore 2 Price के बारे में जानते हैं।

Pebble Qore 2 Price

Pebble Qore 2

Pebble Qore 2 उन लोगों के लिए है जो सिंपल डिज़ाइन पसंद करते हैं। यदि कीमत की बात करें, तो इसे ₹3,699 में लॉन्च किया गया है। शायद कुछ लोगों को यह कीमत ज्यादा लगेगा क्योंकि इसमें स्क्रीन नहीं है, लेकिन जो लोग डिस्ट्रैक्शन फ्री लाइफ और लंबी बैटरी चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन निवेश है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके डेटा को देखने के लिए किसी मंथली सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ती है।

Pebble Qore 2 Design & Battery

Pebble के इस बैंड का डिजाइन बेहद मिनिमल और हल्का है। यह हाथ में एक स्टाइलिश स्ट्रैप जैसा लगता है। इसमें स्क्रीन नहीं है, इसलिए बैटरी की खपत बहुत कम होती है। कंपनी का दावा है कि यह 45 दिन तक चलता है, लेकिन रियल वर्ल्ड यूज़ में यह फिटनेस बैंड 30 दिन निकाल देता है। बार-बार चार्जिंग का झंझट नहीं। 

Pebble Qore 2 Features

भले ही इस फिटनेस बैंड में स्क्रीन नहीं है, लेकिन फीचर्स में कोई कमी नहीं है। इसमें हार्ट रेट, SpO2, बॉडी टेम्परेचर और स्लीप ट्रैकिंग जैसे सभी जरूरी सेंसर दिए गए हैं। सारा डेटा Pebble Halo ऐप में सिंक होता है, जहाँ AI आपकी हेल्थ का एनालिसिस करता है। इसमें वाइब्रेशन के जरिए कॉल और हाइड्रेशन अलर्ट भी मिलते हैं। तो यदि आप एक ‘Digital Detox’ वाला गैजेट चाहते हैं, तो Pebble Qore 2 को ट्राय कर सकते हैं। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post