OPPO K14 5G Sale: क्या आप आपके लिए कम बजट में कोई ऐसा 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन से ज्यादा चले? तो आपके लिए अच्छी खबर है! OPPO का लेटेस्ट स्मार्टफोन “OPPO K14 5G” आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस पावरफुल स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 7000mAh की धमाकेदार बैटरी है। साथ ही आज की सेल में कंपनी इस स्मार्टफोन पर ₹1,000 का डिस्काउंट भी दे रही है। तो चलिए OPPO K14 5G की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
OPPO K14 5G Price & Offers

OPPO K14 5G एक बहुत ही पावरफुल और टिकाऊ स्मार्टफोन है। यदि इस पावरफुल स्मार्टफोन के कीमत की बात करें, तो इस स्मार्टफोन के 6GB RAM और साथ ही 128GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹17,999 है, लेकिन बैंक ऑफर के साथ आप इसे मात्र ₹16,999 के कीमत में खरीद सकते हैं। यह ऑफर HDFC, SBI और ICICI बैंक के कार्ड्स पर उपलब्ध है। आप इसे Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स से ले सकते है। और ये स्मार्टफोन Icy Blue, Prism Violet और Prism White कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
OPPO K14 5G Display
इस स्मार्टफोन में एक बहुत ही स्मूथ डिस्प्ले देखने को मिलता है। इसमें 6.75″ का बड़ा सा HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका टच रिस्पॉन्स बहुत अच्छा है और इसमें “Glove Touch” फीचर भी दिया गया है, यानी आप Gloves पहनकर भी इसे आसानी से चला सकते हैं। यह स्मार्टफोन IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रखता है।
OPPO K14 5G Specifications

परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 3900mm² का वेपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन को ठंडा रखता है। सबसे बड़ा आकर्षण 7,000mAh की बैटरी है, जो पूरे 21 घंटे की गेमिंग का बैकअप दे सकती है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा 50MP का मेन कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यदि बैटरी बैकअप और मजबूती को पहली पसंद मानते हैं, तो आज ही इस स्मार्टफोन को लेने का प्लान कर सकते हैं।
Also Read This Post –






