50MP कैमरा के साथ OPPO A6s 5G हुआ लॉन्च, जानें कीमत

By Soura

Published on:

OPPO A6s 5G

OPPO A6s 5G Price: क्या आप एक ऐसा स्मार्टफोन देख रहे हैं जो दिखने में भी प्रीमियम हो और बैटरी भी पूरे दिन साथ निभाए? तो ऐसे में OPPO के नए A6s 5G को लेने का प्लान बना सकते हैं। OPPO ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz का डिस्प्ले देखने को मिलता है। चलिए OPPO A6s 5G Price और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

OPPO A6s 5G Price

OPPO A6s 5G Price

OPPO A6s 5G एक बहुत ही स्लिम और साथ ही स्टाइलिश मिड-रेंज स्मार्टफोन है। यदि इस पावरफुल स्मार्टफोन के कीमत की बात करें, तो इसके 4GB RAM और 128GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹18,999 है। वहीं, 6GB+128GB वेरिएंट ₹20,999 में आता है। फिलहाल लॉन्च ऑफर के तहत इस पर ₹1,000 का इंस्टेंट कैशबैक और 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है। यदि आप एक भरोसेमंद और प्रीमियम डिज़ाइन वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

OPPO A6s 5G Display

OPPO के इस स्मार्टफोन पर प्रीमियम मेटालिक फ्रेम और स्लिम डिजाइन काफी पसंद आया। इसमें 6.75″ का अल्ट्रा-ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस होने के कारण धूप में भी स्क्रीन काफी साफ दिखती है। यह स्मार्टफोन Aurora Gold और Plum Purple जैसे आकर्षक कलर में उपलब्ध है, जो इसे इस सेगमेंट में एक अलग लुक देता हैं।

OPPO A6s 5G Specifications & Battery

OPPO A6s 5G Specifications

OPPO के इस A6s 5G स्मार्टफोन पर हमें दमदार परफॉरमेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 का दमदार प्रोसेसर दिया गया है, जो रोज के कामों और हल्की गेमिंग के लिए काफी जबरदस्त है। साथ ही इसमें AI GameBoost और साथ ही Trinity Engine जैसी टेक्नोलॉजी दी गई हैं, जो स्मार्टफोन को स्मूथ, लैग-फ्री रखता हैं। बैटरी की बात करें, तो 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। पूरे दिन स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए यह एक जबरदस्त बैकअप वाला स्मार्टफोन है।

OPPO A6s 5G Camera

A6s 5G के इस पावरफुल स्मार्टफोन पर काफी जबरदस्त फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पर 50MP का AI मेन कैमरा सेटअप दिया गया है, जो नेचुरल कलर्स और साथ ही अच्छी फोटो क्लिक करने में काफी मदद करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कैमरा में AI Portrait और Pure Tone जैसे फीचर्स हैं जो आपकी फोटो को और बेहतर बनाता हैं। तो यदि आप बड़ी बैटरी और अच्छे कैमरा एक्सपीरियंस के शौकीन हैं, तो आप इसे खरीदने का प्लान बना सकते हैं।

Also Read This Post –

Soura

Related Post