OnePlus Nord 6 Launch Date: क्या एक ऐसा स्मार्टफोन देख रहे हैं जो गेमिंग में भी टॉप हो और बैटरी का बैकअप भी जबरदस्त हो? अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं और एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो घंटों गेम खेलने के बाद भी न थके, तो एक बड़ी खुशखबरी है। OnePlus अपना नया स्मार्टफोन “OnePlus Nord 6” भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन में 9000mAh की दमदार बैटरी और 165FPS गेमिंग का सपोर्ट देखने को मिलता है। चलिए OnePlus Nord 6 के खास फीचर्स के बारे में जानते हैं।
OnePlus Nord 6 Specifications

OnePlus Nord 6 एक हाई-एंड परफॉरमेंस वाला स्मार्टफोन होने वाला है। यदि इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेट की बात करें, तो कंपनी इसे 7 अप्रैल को शाम 7 बजे भारत में लॉन्च करने वाले है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो काफी फास्ट है। इसमें 12GB RAM साथ ही 256GB UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट है, जिससे बिना किसी लैग के BGMI, Free Fire जैसे हैवी गेम्स को 165 FPS पर खेल सकते हैं। यदि प्रो-लेवल गेमिंग का अनुभव लेना चाहते हैं, तो यह स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट है।
OnePlus Nord 6 Display
इस नए स्मार्टफोन का डिस्प्ले स्मूथ और ब्राइट है। इसमें 6.78″ का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो काफी ज्यादा ही वाइब्रेंट कलर्स ऑफर करता है। बेहतर वाई-फाई कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने अलग से G2 Wi-Fi चिप भी लगाई है। ये Black, Mint और Silver जैसे तीन स्टाइलिश कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जो प्रीमियम लुक देता हैं। इसकी बिल्ड क्वालिटी काफी मजबूत है।
OnePlus Nord 6 Battery

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 9,000mAh की बैटरी है, जो OnePlus के किसी भी स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। इसे चार्ज करने के लिए 80W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसके पीछे 50MP का Sony OIS मेन कैमरा और सामने 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो बहुत ही साफ और डिटेल फोटो खींचता है। तो यदि आप गेमिंग, लंबी बैटरी लाइफ और शानदार कैमरा का कॉम्बो चाहते हैं, तो 7 अप्रैल को होने वाले इस फोन के लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं।
Also Read This Post –






