9000mAh बैटरी के साथ OnePlus Nord 6 इस दिन होगी लॉन्च

By Soura

Published on:

OnePlus Nord 6 Launch Date: अगर आप हैवी गेमर हैं और एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे है, जो घंटों तक गेमिंग के बाद भी न थके, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। OnePlus ने अपने नए पावरफुल स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 के लॉन्च का ऐलान कर दिया है। यह पावरफुल स्मार्टफोन 7 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इस स्मार्टफोन में 9000mAh की धमाकेदार बैटरी और 165FPS गेमिंग का सपोर्ट मिलता है। चलिए OnePlus Nord 6 की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

OnePlus Nord 6 Launch Date

OnePlus Nord 6

OnePlus Nord 6 एक बहुत ही पावरफुल साथ ही काफी स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन होने वाला है। यदि इस स्मार्टफोए के लॉन्च की बात करें, तो कंपनी इसे 7 अप्रैल को भारत में लॉन्च करने जा रही है। अभी इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसके जबरदस्त फीचर्स को देखते हुए उम्मीद है कि इसे मिड-रेंज प्रीमियम सेगमेंट में लाया जाएगा। यदि आप गेमिंग और परफॉरमेंस को अपनी पहली प्राथमिकता मानते हैं, तो इसके लॉन्च का इंतजार करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

OnePlus Nord 6 Display

OnePlus Nord 6

OnePlus के इस नए पावरफुल स्मार्टफोन का डिस्प्ले एकदम स्मूथ और साथ ही काफी शार्प है। इस पावरफुल अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.78″ का 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है, जो 165Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। गेमिंग की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 का प्रोसेसर दिया गया है, जो BGMI जैसे गेम्स को 165FPS पर आसानी से चला सकता है। साथ ही इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज भी देखने को मिलता है, जिससे ऐप्स और गेम्स पलक झपकते ही खुल जाते हैं।

OnePlus Nord 6 Battery & Camera

OnePlus Nord 6

इस पावरफुल स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत इस स्मार्टफोन की 9000mAh बैटरी है, जो शायद किसी भी दूसरे 5G स्मार्टफोन से बहुत ही ज्यादा है। इसे जल्द चार्ज करने के लिए 80W की फास्ट चार्जिंग भी दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी Sony सेंसर दिया गया है, जो OIS को सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। तो यदि आप गेमिंग, फोटोग्राफी और दमदार बैटरी बैकअप का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं, तो 7 अप्रैल को होने वाले इस लॉन्च इवेंट पर नजर रख सकते हैं।

Also Read This Post –

Soura

Related Post