7000mAh बैटरी के साथ OnePlus 15T इस दिन होगा लॉन्च

By Soura

Published on:

OnePlus 15T 5G

OnePlus 15T 5G Launch: क्या आप अपने लिए एक ऐसा स्मार्टफोन देख रहे हैं जो साइज में छोटा हो लेकिन परफॉरमेंस में किसी बड़े फ्लैगशिप को भी टक्कर दे सके? अगर आपको भारी स्मार्टफोन पसंद नहीं हैं और आप एक पावरफुल ‘कॉम्पैक्ट’ स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो OnePlus 15T 5G एक शानदार विकल्प हो सकता है। OnePlus ने इसे 24 मार्च को चीन में लॉन्च करने का ऐलान किया है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 7000mAh बैटरी देखने को मिलती है। चलिए OnePlus 15T 5G के बारे में जानते हैं।

OnePlus 15T 5G Price

OnePlus 15T 5G Price

OnePlus 15T 5G एक प्रीमियम कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने वाला है। इसे 24 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं है, लेकिन फीचर्स को देखते हुए यह प्रीमियम सेगमेंट में आ सकता है। यदि एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो कॉम्पैक्ट और पावरफुल हो तो इस स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए इंतज़ार कर सकते है।

OnePlus 15T 5G Display

OnePlus के इस नए स्मार्टफोन का डिजाइन स्लिम और हैंडी है। इसमें 6.32″ का AMOLED डिस्प्ले है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। छोटा साइज होने के बावजूद इसकी डिस्प्ले क्वालिटी प्रीमियम है और यह स्मार्टफोन Green, Black और White जैसे क्लासिक रंगों में लॉन्च होगा। यह फोन उन लोगों को बहुत पसंद आएगा जिन्हें बड़े फोन्स के बजाय छोटे और स्टाइलिश फोन ज्यादा भाते हैं।

OnePlus 15T 5G Specifications

OnePlus 15T 5G Specifications

परफॉरमेंस के लिए इसमें सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 16GB RAM के साथ आता है। इसमें मल्टीटास्किंग और गेमिंग स्मूथ रहती है। सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी है, जो इस साइज के स्मार्टफोन में देखने को मिलना काफी चौंकाने वाला है। यह 80W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी है। तो यदि आप एक पावरफुल कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह बेस्ट विकल्प हो सकता है।

Also Read This Post –

Soura

Related Post