OnePlus 15R 5G Price: क्या आप अपने लिए एक दमदार परफॉरमेंस वाला 5G स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं? अगर आप OnePlus के फैन्स हैं और 15R 5G को लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है। कंपनी ने हाल ही में इस हाई-एंड स्मार्टफोन की कीमतों में ₹2,500 की बढ़ोतरी की है। यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 7400mAh की बड़ी बैटरी के लिए काफी चर्चा में रहता है। चलिए इस स्मार्टफोन के नई कीमत और इसके फीचर्स के बारे में अच्छे से जानते है।
OnePlus 15R 5G Price Hike

OnePlus 15R 5G अब थोड़ा और महंगा हो गया है। इसके 12GB RAM और 256GB वाले बेस वेरिएंट की नई कीमत अब ₹50,499 हो गई है, जो पहले ₹47,999 थी। वहीं इसके टॉप 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत अब ₹55,499 हो गई है। यह नई कीमत कंपनी की वेबसाइट पर लाइव हो चुकी हैं। अगर आप इसे लेने का मन बना रहे हैं, तो इस नए प्राइस के हिसाब से ही अपना बजट तय करें।
OnePlus 15R 5G Specifications

OnePlus के इस स्मार्टफोन पर स्टाइलिश प्रीमियम डिज़ाइन के साथ काफी बढ़ा सा डिस्प्ले भी देखने को मिलता है। इसमें 6.83″ का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz सुपर स्मूथ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉरमेंस के लिए OnePlus के इस दमदार स्मार्टफोन पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद पावरफुल है। इसका AnTuTu स्कोर भी काफी तगड़ा है, जिससे यह स्मार्टफोन किसी भी भारी काम को बहुत आसानी से हैंडल कर लेता है।
OnePlus 15R 5G Battery & Camera
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7400mAh की बड़ी बैटरी है, जो 4 साल तक अपनी अच्छी हेल्थ बनाए रखने का दावा करता है। इसे चार्ज करने के लिए 80W की सुपरफास्ट चार्जिंग दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का Sony OIS मेन कैमरा और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही, यह IP69K रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से पूरी तरह से सेफ रखता है। तो यदि आप एक प्रीमियम और मजबूत 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह अभी भी एक शानदार विकल्प है।
Also Read This Post –






