Oben Rorr EZ Price: क्या आप एक सस्ती और अच्छी इलेक्ट्रिक बाइक ढूंढ रहे हैं? अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि कौन सा इलेक्ट्रिक बाइक आपके लिए बेस्ट है, तो Oben Rorr EZ एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। Oben की यह बाइक किफायती कीमत में शानदार परफॉरमेंस और स्पोर्टी लुक ऑफर करता है। यह बाइक मार्केट में OLA और Revolt को टक्कर देती है। चलिए Oben Rorr EZ Price और इसके फीचर्स के बारे में अच्छे से जानते हैं।
Oben Rorr EZ Price

Oben Rorr EZ एक बहुत ही पावरफुल और साथ ही बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक बाइक है। अगर आप डेली कम्यूट के लिए लंबी रेंज वाला दमदार इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना चाहते हैं, तो आप Oben के इस इलेक्ट्रिक बाइक को खरीदने का प्लान कर सकते हैं। कीमत की बात करें, तो इसके 2.6 kWh वाले बेस वेरिएंट का एक्स-शोरूम प्राइस ₹99,999 रखा गया है। वहीं, 4.4 kWh वाले टॉप मॉडल के लिए आपको करीब ₹1.29 लाख देना होगा।
Oben Rorr EZ Battery

भारत में Oben Rorr EZ को तीन अलग-अलग बैटरी विकल्पों के साथ मार्केट में पेश किया गया है। इसमें हमें स्टाइलिश डिजाइन के साथ-साथ पावरफुल बैटरी पैक भी देखने को मिल जाता है। परफॉरमेंस के लिए इस इलेक्ट्रिक बाइक पर 2.6kWh, 3.4kWh और टॉप मॉडल में 4.4kWh की बैटरी दी गई है। यह बाइक 7.5 kW की पावर जेनरेट करती है। सबसे खास बात इसकी रेंज है, जो सिंगल चार्ज में 175 KM तक जाती है।
Oben Rorr EZ Features

175KM की रेंज और स्पोर्टी लुक वाले इस इलेक्ट्रिक बाइक में कई फीचर्स भी शामिल हैं। Oben ने इसमें कई राइडिंग मोड्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम और यूनिफाइड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा, LED हेडलाइट और टेललाइट इसे और भी अट्रैक्टिव बनाते हैं, जो कम कीमत में इसे वैल्यू फॉर मनी डील बनाता है।
Also Read:
- 160KM रेंज के साथ Yamaha की ये इलेक्ट्रिक स्कूटर OLA को दे रही है टक्कर
- 250cc इंजन, स्पोर्टी लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनी Bajaj की ये बाइक
- KTM की पुंगी बजा देगी Bajaj की ये बाइक, मिलेगी 60 kmpl की माइलेज स्पोर्टी लुक
- स्पोर्टी लुक के साथ Honda की ये बाइक है बेस्ट, मिलेगी 55 kmpl की जबरदस्त माइलेज






