Nissan Gravite Price: क्या आप अपने पूरे परिवार के लिए एक ऐसी गाड़ी ढूंढ रहे हैं जिसमें 7 लोग आराम से बैठ सकें और जिसका बजट भी आपकी जेब पर भारी न पड़े? अगर आप कम पैसे में एक बड़ी फैमिली कार की तलाश में हैं, तो “Nissan Gravite” को देखना आपके लिए सही फैसला हो सकता है। यह देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कारों में से एक है, जिसमें शानदार माइलेज के साथ-साथ ढेर सारे स्मार्ट फीचर्स भी आपको Nissan के तरफ से देखने को मिलता हैं। तो चलिए Nissan के तरफ से हाल ही में लॉन्च हुए Nissan Gravite कार के प्राइस और साथ ही इसके सभी फीचर्स के बारे में अच्छे से जानते है।
Nissan Gravite Price

Nissan Gravite ने मार्केट में आते ही अपनी जगह बना ली है। यदि कीमत की बात करें, तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹5.65 लाख है। अच्छी बात यह है कि कंपनी इस कार पर 5 साल तक की जीरो सर्विस कॉस्ट जैसी जबरदस्त सुविधा दे रही है, जिससे बाद में भी आपको मेंटेनेंस की कोई टेंशन नहीं लेना होगी। यदि आप कम बजट में एक बढ़िया और साथ ही भरोसेमंद फैमिली कार चाहते हैं, तो यह कार आपके लिए एक शानदार विकल्प है।
Nissan Gravite Engine

Nissan की इस बजट फ्रेंडली कार में जगह और कंफर्ट के साथ-साथ पेट्रोल की बचत भी अच्छा होता है। इसमें 1.0-L का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 72 hp की पावर जेनेरेट करता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका माइलेज है। अगर आप ऑटोमैटिक वेरिएंट लेते हैं, तो यह 19.6 kmpl तक का माइलेज देती है, वहीं मैनुअल वेरिएंट पर 19.3 kmpl तक का माइलेज मिलता है। जल्द ही इसका CNG मॉडल भी आने वाला है, जिससे पेट्रोल का खर्चा और कम हो जाएगा।
Nissan Gravite Features & Safety

Nissan की Gravite कम बजट वाली कार होने के बावजूद, Nissan ने इस बजट फ्रेंडली कार में सेफ्टी और फीचर्स में किसी भी तरह का कोई कंजूसी नहीं की है। इस किफायती कार में 45 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें 6 एयरबैग्स और टायर प्रेशर मॉनिटर (TPMS) शामिल हैं। कार के अंदर 8″ का बढ़ा सा टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर और बेहतरीन साउंड सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, इसका स्पेस काफी शानदार है, जिससे लंबी राइड में भी पूरी फैमिली को कोई परेशानी नहीं होता है। अगर कम कीमत में एक सुरक्षित और फीचर्स से लैस 7-सीटर कार चाहते हैं, तो इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।






