सबसे सस्ती 7-सीटर कार – क्या आप अपनी बड़ी फैमिली के लिए कोई किफायती 7-सीटर कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन आपको यदि समझ नहीं आ रहा है कि कम बजट में कौन सी कार आपके लिए बेस्ट है। तो Nissan Gravite को लेने का प्लान बना सकते है। इस कार को Nissan ने 17 फरवरी 2026 को भारत में लॉन्च किया है। इस कार पर AI स्मार्ट फीचर्स और ₹5.65 लाख की शुरुआती कीमत देखने को मिलती है। तो चलिए Nissan Gravite Price और साथ ही इस कार के सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Nissan Gravite Price

Nissan Gravite एक बहुत ही किफायती और साथ ही काफी स्टाइलिश MPV Car है। यदि इस कार के कीमत की बात करें, तो कंपनी ने इसे देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार के रूप में पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹5.65 लाख है। यह इंट्रोडक्ट्री प्राइस शुरुआती 5,000 यूनिट्स के लिए है। इसका मेंटेनेंस खर्च भी काफी कम है, जो सिर्फ 40 पैसे प्रति किलोमीटर बताया गया है। यदि आप Renault Triber का विकल्प देख रहे हैं, तो आप Nissan Gravite को लेने का प्लान कर सकते हैं।
Nissan Gravite Engine & Mileage
Nissan के इस नई MPV पर बोल्ड लुक के साथ काफी किफायती इंजन Performance भी देखने को मिलता है। तो यदि इस नए दमदार कार के इंजन की बात करें, तो इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 72 HP की पावर जेनरेट करता है। माइलेज की बात करें, तो एएमटी वेरिएंट पर 19.6 kmpl तक का माइलेज देखने को मिलता है। कंपनी जल्द ही इसका CNG वेरिएंट भी लाने वाली है।
Nissan Gravite Features
किफायती कीमत और 7-सीटर स्पेस के साथ इस कार पर Nissan के तरफ से इंडस्ट्री का पहला AI वॉयस असिस्टेंट ‘Akira’ भी देखने को मिलता है। तो यदि फीचर्स की बात करें, तो इसमें वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग्स और JBL साउंड सिस्टम (लिमिटेड एडिशन में) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही सेफ्टी के लिए टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर कैमरा भी मौजूद है। तो यदि आप कम बजट में एक अच्छी फैमिली कार चाहते हैं, तो Nissan Gravite को बुक करने का प्लान कर सकते हैं।
Also Read This Post –
- 66 Kmpl माइलेज, ₹89,000 कीमत के साथ Raider-Pulsar को टक्कर देने आयी Hero की ये बाइक
- Vivo V70 स्मार्टफोन 50MP ZEISS कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
- 421 KM रेंज, ADAS फीचर्स के साथ Tata Punch EV Facelift कल होगी लॉन्च, जानें डीटेल्स
- 7 साल OS अपडेट, Tensor G4 चिप के साथ Google Pixel 10a हुआ लॉन्च, जानें कीमत






