Skoda Kushaq Facelift Launch: क्या आप एक ऐसी SUV खरीदना चाहते हैं जो दिखने में काफी प्रीमियम हो, जिसकी सेफ्टी रेटिंग जबरदस्त हो और जो चलाने में भी एकदम मक्खन जैसी लगे? तो ऐसे में आप आपके लिए नई Skoda Kushaq Facelift को देखने का प्लान बना सकते हैं। Skoda ने भारत में इसे नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। इस कार में अब पहले से ज्यादा फीचर्स, सनरूफ और बेहतरीन माइलेज देखने को मिलता है। चलिए Skoda Kushaq Facelift की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Skoda Kushaq Facelift Price

नई Skoda Kushaq Facelift को कंपनी ने 5 अलग-अलग वेरिएंट्स (Classic+, Signature, Sportline, Prestige, और Monte Carlo) कलर ऑप्शन में उपलब्ध किया है। यदि इस कार के शुरुआती कीमत की बात करें, तो इस कार के बेस वेरिएंट (Classic+) की एक्स-शोरूम कीमत ₹10.69 लाख है। वहीं इस कार के टॉप वेरिएंट की कीमत ₹18.99 लाख तक जाती है। अच्छी बात यह है कि कंपनी इसके साथ “Skoda Super Care” पैकेज भी दे रही है, जिसमें 4 साल की वारंटी और फ्री सर्विस जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
Skoda Kushaq Facelift Engine

Skoda की इस नई पावरफुल साथ ही स्टाइलिश SUV में पावरफुल परफॉरमेंस का गजब कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाता है। इसमें 1.0-लीटर का TSI इंजन के साथ अब 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है, जो पहले से ज्यादा स्मूथ है। वहीं, ज्यादा पावर चाहने वालों के लिए 1.5-लीटर का TSI इंजन भी मिलता है, जो 150hp की पावर देता है। माइलेज की बात करें, तो पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर 19.66 kmpl तक का शानदार माइलेज देखने को मिलता है, जो शहर और हाईवे के लिए परफेक्ट है।
Skoda Kushaq Facelift Features
नई Kushaq Facelift अंदर से पूरी तरह बदल गई है। इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन और 10.25-इंच का डिजिटल क्लस्टर दिया गया है।इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और मसाज फंक्शन जैसी लग्जरी सुविधाएं भी मौजूद हैं। सुरक्षा के मामले में यह कार अपने पुराने मॉडल की तरह 5-स्टार रेटिंग को बरकरार रखती है। इसमें 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे भारतीय रोड के लिए सबसे सेफ SUVs में से एक बनाते हैं। यदि आप स्टाइल, परफॉरमेंस और सेफ्टी का सही मेल चाहते हैं, तो आप आपके लिए Skoda की नई Skoda Kushaq Facelift कार को लेने का प्लान कर सकते हैं।
Also Read This Post –






