Hyundai Exter Facelift Launch: क्या परिवार के लिए एक ऐसी कॉम्पैक्ट SUV ढूंढ रहे हैं जो देखने में स्टाइलिश हो, आरामदायक हो और जिसका मेंटेनेंस कम हो? अगर आपका जवाब ‘हाँ’ है, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Hyundai ने अपनी लोकप्रिय माइक्रो SUV “Hyundai Exter” का नया फेसलिफ्ट लॉन्च कर दिया है। इसमें अब पहले से ज्यादा मॉडर्न लुक, सनरूफ और कई शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। चलिए New Hyundai Exter Facelift की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
New Hyundai Exter Facelift Price

New Hyundai Exter Facelift को कंपनी ने काफी अट्रैक्टिव प्राइस पॉइंट पर मार्केट में लॉन्च किया है। इस पावरफुल कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ ₹5.80 लाख है, जो इसके टॉप वेरिएंट के लिए ₹9.42 लाख तक जाती है। इसे कुल सात वेरिएंट्स (HX 2 से लेकर HX 10 तक) में पेश किया गया है, जिसमें पेट्रोल और CNG दोनों के विकल्प मौजूद हैं। यदि आप कम बजट में एक प्रीमियम और सुरक्षित फैमिली कार चाहते हैं, तो आप इस कार को लेने का प्लान कर सकते हैं। इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
Hyundai Exter Facelift Design
नई Exter का डिजाइन पहले से काफी ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम है। इसके फ्रंट में नई ग्रिल और नए बंपर के साथ स्लिम LED DRLs दिए गए हैं, जो इसे अग्ग्रेसिवे लुक देता हैं। अंदर की तरफ, इसमें Navy Blue और Grey की ड्यूल-टोन थीम दी गई है, जो केबिन को क्लासी बनाती है। कंफर्ट के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और Type-C चार्जिंग पोर्ट देखने को मिलता है।
Hyundai Exter Facelift Engine

परफॉरमेंस के लिए इस पावरफुल कार में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83 PS की पावर आसानी से जेनेरेट करता है। इसमें आपको 5-स्पीड मैनुअल और AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन देखने को मिलता है। इसके अलावा, इसमें ड्यूल-सिलेंडर CNG किट भी उपलब्ध है, जो इसे चलाने में बहुत किफायती बनाता है। माइलेज की बात करें, तो पेट्रोल मॉडल पर आपको 19.2 kmpl तक और CNG पर 27.1 km/kg तक का बेहतरीन माइलेज देखने को मिल सकता है, जो डेली कम्यूट के लिए एकदम बेस्ट है।
Hyundai Exter Facelift Features
फीचर्स के मामले में यह SUV अपने सेगमेंट में सबसे आगे है। इस कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ, 9″ का बढ़ा सा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं, साथ ही ESC, हिल स्टार्ट असिस्ट और डैशकैम आदि जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। अपनी 5-स्टार रेटिंग के साथ यह फैमिली के लिए एक भरोसेमंद कार है। तो यदि आप बजट में एक स्टाइल, पावर और सेफ्टी वाली SUV चाहते हैं, तो आप नई Exter Facelift को लेने का प्लान कर सकते हैं।
Also Read This Post –






