गरीबों के बजट में N First इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, मिलेगी 109KM की लंबी रेंज

By Souradeep

Published on:

Numeros N-First

Numeros N First Price: क्या आपका बजट काफी कम है, और आप कम बजट में कोई दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे है। तो आप Numeros के N First इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेने का प्लान कर सकते है। हमें Numeros N-First के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर किफायती कीमत में 109 KM की लंबी रेंज और साथ ही दमदार मोटर देखने को मिलता है। तो चलिए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स के बारे में जानते है।  

Numeros N First Price   

Numeros N-First Price
N-First Electric Scooter Price

Numeros ने हाल ही में Numeros N-First इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च किया है, जो कि एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक नहीं बल्कि भारत में 3 अलग अलग वेरिएंट के साथ (Max, i-Max और साथ ही i-Max+ वेरिएंट) के साथ लॉन्च किया गया है। 

अब अगर हम इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के कीमत की बात करें, तो इसके बेस वेरिएंट की कीमत एक्स शोरूम पहले 1000 कस्टमर के लिए सिर्फ ₹64,999 रखी गई है। और वहीं यदि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के टॉप वेरिएंट i-Max+ वेरिएंट के कीमत की बात करें, तो इसकी कीमत एक्स शोरूम ₹88,643 के करीब है। 

N First Battery  

Numeros N-First Battery
Numeros N-First Battery

 Numeros के इस नए N First इलेक्ट्रिक स्कूटर पर हमें किफायती कीमत में दमदार Performance भी देखने को मिलता है। तो यदि N First इलेक्ट्रिक स्कूटर के बैटरी की बात करें, तो इस स्कूटर के बेस वेरिएंट और iMax वेरिएंट पर 2.5 kWh का बैटरी देखने को मिलता है। और वहीं इसके टॉप वेरिएंट iMax+ पर 3.0 kWh का बैटरी कैपेसिटी देखने को मिलता है। N First के इस किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर के बैटरी को फुल चार्ज होने में 6 से 7 घंटे का समय लगता है। 

N First Features 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर हमें किफायती कीमत में स्टाइलिश लुक साथ ही कई सारे काम के फीचर्स भी देखने को मिलता है। N First इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में दो कलर ऑप्शन Traffic Red और Pure White कलर में उपलब्ध है, वहीं इसके टॉप वेरिएंट में Ice Blue कलर भी देखने को मिलता है। यदि Numeros N First के फीचर्स की बात करें, तो एलॉय व्हील्स, सेफ्टी के लिए Combined Braking System, ड्रम ब्रेक और साथ ही LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आदि जैसे कई सारे काम के फीचर्स देखने को मिलता है। 

Also Read:

Souradeep

Related Post