7000mAh बैटरी, Snapdragon 7s Gen 4 के साथ Motorola का नया फोन होगा लॉन्च, जानें डीटेल्स

By Soura

Published on:

Motorola Edge 70 Fusion Price: क्या आप अपने लिए कोई प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं। लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि मिड-रेंज में कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट है। तो मैं आपको Motorola Edge 70 Fusion के लॉन्च का इंतजार करने का सुझाव दे सकता हूँ। इस फोन पर 7000mAh की बड़ी बैटरी और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर देखने को मिलता है। तो चलिए Motorola Edge 70 Fusion Price और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion Price

Motorola Edge 70 Fusion एक बहुत ही स्टाइलिश और दमदार स्मार्टफोन होने वाला है। यदि इस फोन के कीमत की बात करें, तो मोटोरोला इसे मिड-रेंज प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह फोन 8GB और 12GB RAM वेरियंट में आएगा। तो यदि आप एक प्रीमियम डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ वाला दमदार स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो आप इस पावरफुल स्मार्टफोन के लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion Design

मोटोरोला के इस अपकमिंग स्मार्टफोन पर प्रीमियम क्वाड-कर्व्ड डिजाइन देखने को मिलता है। इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass 7i और IP68/IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रखता है।

Motorola Edge 70 Fusion Specifications

इस स्मार्टफोन पर प्रीमियम डिजाइन के साथ काफी पावरफुल Performance भी देखने को मिलता है। तो यदि प्रोसेसर की बात करें, तो लीक्स के अनुसार इसमें Snapdragon 7s Gen 4 का प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर मिड-रेंज में बेहतरीन स्पीड और मल्टीटास्किंग ऑफर करता है।

Motorola Edge 70 Fusion Camera

Motorola Edge 70 Fusion पर फोटोग्राफी के लिए शानदार कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। इसके बैक पर 50MP का Sony Lytia प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो सोशल मीडिया लवर्स के लिए काफी अच्छा है।

Motorola Edge 70 Fusion Battery

144Hz डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर के साथ इस स्मार्टफोन पर मोटोरोला के तरफ से अब तक की सबसे बड़ी बैटरी भी देखने को मिलती है। यदि बैटरी की बात करें, तो इसमें 7,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। तो यदि आप बार-बार चार्जिंग के झंझट से बचना चाहते हैं, तो Motorola Edge 70 Fusion को लेने का प्लान कर सकते हैं। 

Also Read This Post – 

Soura

Related Post