₹57.50 लाख में नई Mini Cooper S Victory Edition हुई लॉन्च

By Soura

Published on:

Mini Cooper S Victory Edition

Mini Cooper S Victory Edition Launch: क्या आप गैराज के लिए कोई ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जो सिर्फ एक सवारी नहीं, बल्कि उससे एक हिस्ट्री जुड़ा हो? अगर आप लग्जरी और रफ्तार के साथ-साथ एक आइकॉनिक डिजाइन के शौकीन हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। Mini ने अपनी नई Mini Cooper S Victory Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन 1965 की पॉपुलर मोंटे कार्लो रैली में मिली जीत की याद में बनाया गया है। इसमें वही क्लासिक स्पोर्टी लुक और परफॉरमेंस देखने को मिलता है। चलिए इस स्पेशल एडिशन की कीमत और इसके खास फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Mini Cooper S Victory Edition Price

Mini Cooper S Victory Edition Price

Mini Cooper S Victory Edition एक एक्सक्लूसिव और लिमिटेड एडिशन कार है। यदि कीमत की बात करें, तो इसे ₹57.50 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी इसे CBU (पूरी तरह इंपोर्टेड) यूनिट के तौर पर भारत ला रही है, जिससे यह बहुत कम संख्या में ही उपलब्ध होगी। यदि आप एक ऐसी कार चाहते हैं जो सड़क पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचे और जो इतिहास का गवाह रही हो, तो आप इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।

Mini Cooper S Victory Edition Design

विक्ट्री एडिशन का लुक बहुत ही शानदार है। यह खास चिली रेड रंग में आती है, जिस पर ब्लैक रूफ और पूरी लंबाई में एक सफेद पट्टी दी गई है। इसके साइड में 52 का ग्राफिक्स है, जो उसी कार को याद दिलाता है जिसने 1965 में रैली जीती थी। इसमें 18″ के JCW लैप स्पोक अलॉय व्हील्स और 1965 की बैजिंग दी गई है, जो इसे बिल्कुल अलग बनाती है। कार के पीछे की तरफ स्पोर्टी स्पॉइलर और बीच में लगा एग्जॉस्ट इसे एक धाकड़ लुक देता है।

Mini Cooper S Victory Edition Performance

Mini Cooper S Victory Edition Engine

अंदर से यह कार पूरी तरह लग्जरी है। इसमें काले और लाल कलर की थीम का इस्तेमाल किया गया है। इस कार के दरवाजे पर रैली मोंटे-कार्लो का स्टिकर और स्टीयरिंग पर 1965 की बैजिंग इसके स्पेशल एडिशन होने का एहसास दिलाती है। परफॉरमेंस की बात करें, तो इस कार में 2.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 201 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। यह डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है, जो इसे चलाने में बहुत ही स्मूथ और तेज बनाता है। यदि आप लग्जरी और स्पोर्ट्स कार का कॉम्बिनेशन चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेस्ट विकल्प है। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post