MG Comet EV Price: क्या आप आपके रोज के आने जाने के लिए एक छोटी, स्टाइलिश और किफायती इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन कंफ्यूज हैं कि पेट्रोल के खर्चे से बचने के लिए कौन सी कार बेस्ट रहेगी। तो ऐसे में MG Comet EV इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का प्लान बना सकते है। इस कार पर कंपनी मार्च महीने में ₹60,000 तक की भारी छूट दे रही है। यह कार अपनी कॉम्पैक्ट डिजाइन और आसान पार्किंग के लिए जानी जाती है। चलिए MG Comet EV Price और इसके ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
MG Comet EV Price

MG Comet EV भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.62 लाख है। मार्च 2026 के ऑफर के तहत, आपको ₹60,000 तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं, जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस ऑफर शामिल हैं। वहीं भारत के कुछ इलाकों में यह छूट ₹85,000 तक भी जा सकती है। यदि छोटा सा इलेक्ट्रिक कार लेने का प्लान कर रहे है, तो इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।
MG Comet EV Range & Battery
MG की इस छोटी सी कार में 17.3kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह 230 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देती है। इसे सिटी ड्राइव और तंग गलियों में चलाने के लिए ही खास तौर पर बनाया गया है। इसका टर्निंग रेडियस सिर्फ 4.2 मीटर है, जिससे इसे पार्क करना बहुत ही आसान है। यह इलेक्ट्रिक कार रोजाना के छोटे-मोटे राइड के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है।
MG Comet EV Features
कम कीमत के बावजूद इस कार में फीचर्स की कोई कमी नहीं है। इसमें 10.25″ की स्क्रीन दी गई है, जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दोनों मिलते हैं। यह वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें वॉयस कमांड, रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। इस कार में 4 अलग-अलग कलर ऑप्शंस देखने को मिल जाता है।
Also Read This Post –






