26 KM का माइलेज के साथ Maruti Suzuki XL6 है बेस्ट, कीमत ₹11.52 लाख से शुरू

By Soura

Published on:

Maruti Suzuki XL6

Maruti Suzuki XL6 Engine: क्या आप आपके परिवार के लिए एक ऐसी गाड़ी ढूंढ रहे हैं जिसमें 6-7 लोग आराम से बैठ सकें और जिसका माइलेज भी जबरदस्त हो? लेकिन बजट के कारण बड़ी गाड़ियां नहीं ले पा रहे हैं। तो ऐसे में आप Maruti Suzuki XL6 को लेने का प्लान बना सकते हैं। यह MPV अपने प्रीमियम केबिन, कैप्टन सीट्स और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है। इसमें 6 एयरबैग्स और सनरूफ जैसे मॉडर्न फीचर्स भी मिलते हैं। चलिए Maruti Suzuki XL6 Price और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Maruti Suzuki XL6 Price

Maruti Suzuki XL6 Price

Maruti Suzuki XL6 एक बहुत ही स्टाइलिश और साथ ही काफी पावरफुल वैल्यू फॉर मनी गाड़ी है। यदि Maruti Suzuki XL6 कार के कीमत की बात करें, तो इस पावरफुल और किफायती कार के बेस वेरिएंट (Zeta) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11.52 लाख है। वहीं इस कार के टॉप वेरिएंट (Alpha Plus AT Dual Tone) के लिए आपको ₹14.48 लाख तक खर्च करने होंगे। अगर आप कम बजट में एक बजट फ्रेंडली फैमिली कार चाहते हैं, तो आप इसे लेने का प्लान कर सकते हैं। यह पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।

Maruti Suzuki XL6 Engine & Mileage

Maruti Suzuki XL6

Maruti की इस MPV में भरोसेमंद इंजन Performance देखने को मिल जाता है। इस पावरफुल कार में 1.5-लीटर का K-Series पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 102 PS की पावर और साथ ही 137 Nm का टॉर्क बनाता है। इसमें Smart Hybrid टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जो इसे और भी किफायती बनाती है। माइलेज की बात करें, तो इसके पेट्रोल वेरिएंट में 20kmpl से लेकर के 21 kmpl और CNG वेरिएंट में 26 km/kg तक का जबरदस्त माइलेज देखने को मिलता है। यह शहर और हाईवे दोनों पर चलाने के लिए बहुत स्मूथ है।

Maruti Suzuki XL6 Features & Safety

Maruti Suzuki XL6

बड़ी फैमिली के लिए इस पावरफुल कार में लग्जरी और कंफर्ट का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें दूसरी पंक्ति में आरामदायक कैप्टन सीट्स दी गई हैं, जिससे लंबा सफर भी आसान हो जाता है। फीचर्स की बात करें, तो इस पावरफुल कार में हमें 9″ का बढ़ा सा टचस्क्रीन डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और क्रूज कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इस पावरफुल कार में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं, साथ ही Electronic Stability Program (ESP) और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सुरक्षा फीचर्स भी मौजूद हैं।

Also Read This Post –

Soura

Related Post