Maruti Suzuki Dzire 2026 Price – क्या आप आपके परिवार के लिए एक ऐसी दमदार कार देख रहे हैं जो बजट में भी हो, जिसका माइलेज भी काफी जबरदस्त हो और जो सेफ्टी में भी काफी बेस्ट हो? अगर आप SUVs की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं और भरोसेमंद फैमिली कार चाहते हैं, तो नई Maruti Suzuki Dzire 2026 आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। फरवरी महीने में इस कार ने बिक्री के मामले में Creta और Brezza जैसी बड़ी गाड़ियों को भी पछाड़ दिया है। इसमें आपको 33 KM तक का तगड़ा माइलेज और सनरूफ जैसे मॉडर्न फीचर्स देखने को मिलते हैं। चलिए नई डिजायर की कीमत और इसकी खूबियों के बारे में जानते हैं।
Maruti Suzuki Dzire 2026 Price

Maruti Dzire भारत में मिडिल क्लास परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹6.26 लाख है, जो टॉप वेरिएंट के लिए ₹9.31 लाख तक जाती है। फरवरी 2026 में 19,000 से ज्यादा लोगों ने इसे खरीदकर अपनी पहली पसंद बनाया है। अगर आप कम पैसे में एक स्टाइलिश, लंबी और आरामदायक सेडान कार चाहते हैं, तो यह कार आपके लिए काफी बेस्ट है।
Maruti Suzuki Dzire 2026 Engine

Maruti की इस कार में पेट्रोल की बचत सबसे ज्यादा होती है, जो इसे डेली यूज़ के लिए किफायती बनाती है। इसमें नया Z-सीरीज 1.2-लीटर का इंजन दिया गया है। माइलेज की बात करें, तो पेट्रोल पर यह लगभग 25 kmpl और CNG वेरिएंट में यह 33.73 km/kg तक का शानदार माइलेज देती है। इसका इंजन स्मूथ है और यह शहर के ट्रैफिक के साथ-साथ हाईवे पर भी बेहतरीन परफॉरमेंस देती है।
Maruti Suzuki Dzire 2026 Features

कम बजट और साथ ही ज्यादा माइलेज के साथ इस कार में अब लग्जरी फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो कार को काफी मॉडर्न बनाता है। सबसे अच्छी बात इसकी सेफ्टी है, इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है और इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। यदि आप अपनी फैमिली की सुरक्षा और बचत दोनों को प्राथमिकता देते हैं, तो Maruti Suzuki Dzire 2026 आपके लिए एक बहुत ही सुरक्षित और साथ ही बेस्ट कार है।
Also Read This Post –






