Mahindra Scorpio N EMI: क्या आप Mahindra की दमदार SUV Scorpio N लेने का सपना देख रहे हैं, लेकिन बजट की वजह से फाइनेंस को लेकर परेशान हैं? तो चिंता छोड़िए, क्योंकि आप सिर्फ ₹1 लाख की छोटी डाउन पेमेंट देकर भी इस कार को अपना बना सकते हैं। यह SUV मस्कुलर लुक साथ ही परफॉरमेंस के लिए भारत में मशहूर है। चलिए Mahindra Scorpio N के फाइनेंस प्लान के बारे में अच्छे से जानते है।
Mahindra Scorpio N Price

Mahindra Scorpio N को भारतीय रोड की ‘राजा’ माना जाता है, जो 6 और 7 सीटर के ऑप्शन में उपलब्ध है। अगर इस पावरफुल लोकप्रिय कार के बेस मॉडल (Z2 पेट्रोल) की बात करें, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.49 लाख से शुरू होती है। अगर आप इसे ऑन-रोड लेते हैं, तो यह लगभग ₹16.50 लाख तक पड़ती है। अगर आप इस कार का फाइनेंस कराना चाहते हैं, तो बैंक करीब ₹14.19 लाख तक का लोन आसानी से दे सकते हैं।
Mahindra Scorpio N Down Payment

Mahindra की इस जबरदस्त SUV को घर लाने के लिए आपको बहुत बड़ी रकम जमा करने की कोई भी जरूरत नहीं है। अगर आप ₹1 लाख का डाउन पेमेंट देते हैं, तो बाकी बची हुई रकम का बैंक से लोन हो जाएगा। इसमें ब्याज दरें लगभग 9.8% के आसपास रहती हैं, जो आपके बैंक के प्रोफाइल पर निर्भर करती है। यह मामूली डाउन पेमेंट देकर आप अपनी मनपसंद गाड़ी Scorpio N की डिलीवरी ले सकते हैं।
Mahindra Scorpio N EMI Plan
EMI का मैथ पूरी तरह से आपके बजट और लोन की समय सीमा पर निर्भर करता है। अगर आप ₹1 लाख की डाउन पेमेंट करते हैं और 4 साल का लोन लेते हैं, तो आपको हर महीने लगभग लगभग ₹37,323 की EMI देना होगा। और वहीं अगर आप ₹2 लाख का डाउन पेमेंट देकर 6 साल का प्लान चुनते हैं, तो यह EMI घटकर ₹25,374 हो जाएगी। और वहीं अगर आप ₹3 लाख जमा करके 5 साल के समय सीमा का लोन लेते हैं, तो आपको हर महीने लगभग लगभग ₹23,532 के आसपास देने होंगे। आप अपनी जेब के हिसाब से इनमें से कोई भी प्लान चुनकर अपनी स्कॉर्पियो एन को घर ला सकते हैं।
Mahindra Scorpio N Engine & Mileage
Mahindra की इस पॉपुलर SUV में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन देखने को मिलते हैं। यदि आप पेट्रोल वेरिएंट लेते हैं, तो यह लगभग 12 से 13 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं, डीजल मॉडल पर 15 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देखने को मिलता है, जो इस साइज की बड़ी कार के हिसाब से काफी अच्छा है। अपनी दमदार बनावट के बावजूद यह आपको शहर और हाईवे दोनों पर निराश नहीं करती।
Mahindra Scorpio N Features & Safety
Mahindra Scorpio N के अंदर बैठते ही आपको एक प्रीमियम और लग्जरी केबिन का अनुभव होता है। इसमें 8″ की टचस्क्रीन, Sony का साउंड सिस्टम और सनरूफ जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, लंबी यात्राओं में आराम के लिए इस पावरफुल कार में 6 और 7 सीटर का ऑप्शन भी देखने को मिल जाता है। सुरक्षा के मामले में Mahindra के इस पावरफुल कार में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, टॉप वेरिएंट में ADAS का फीचर भी देखने को मिलता है, जो आपकी ड्राइविंग को और भी ज्यादा सेफ बना देता है।
Also Read This Post –






