Mahindra Scorpio N EMI Plan: क्या आप भी Mahindra की दमदार SUV “Scorpio N” को अपने गैराज का हिस्सा बनाना चाहते हैं, लेकिन बजट की कमी आपको रोक रही है? अब फाइनेंस को लेकर ज्यादा चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि आप सिर्फ ₹1 लाख की छोटी डाउन पेमेंट देकर भी इस कार को अपने घर ला सकते हैं। यह SUV अपनी मस्कुलर लुक और पावरफुल परफॉरमेंस के लिए भारत में काफी मशहूर है। चलिए Mahindra Scorpio N EMI प्लान और साथ ही Mahindra के इस पॉपुलर कार के इंजन, माइलेज और साथ ही सभी काम के फीचर्स के बारे में अच्छे से जानते है।
Mahindra Scorpio N Price

Mahindra Scorpio N को भारतीय सड़कों की “शान” माना जाता है, जो 6 और 7 सीटर ऑप्शन में आता है। यदि इसके बेस मॉडल (Z2 पेट्रोल) की बात करें, तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹13.49 लाख से शुरू होती है। अगर आप ऑन-रोड लेते हैं, तो यह करीब ₹16.50 लाख तक पड़ती है। अच्छी खबर यह है कि अगर सिबिल स्कोर अच्छा है, तो बैंक इस पर ₹14 लाख से ज्यादा का लोन दे सकते हैं, जिससे जेब पर एक साथ बड़ा बोझ नहीं पड़ेगा।
Mahindra Scorpio N Down Payment

Mahindra की इस जबरदस्त SUV को घर लाने के लिए आपको एक साथ लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। अगर आप ₹1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट जमा करते हैं, तो बैंक से बाकी बची रकम का लोन हो जाएगा। इस पर ब्याज दरें आमतौर पर 9.8% के आसपास रहती हैं, जो आपकी बैंक प्रोफाइल के हिसाब से थोड़ी बदल सकती हैं। यह मामूली डाउन पेमेंट देकर आप अपनी मनपसंद गाड़ी की डिलीवरी तुरंत ले सकते हैं।
Mahindra Scorpio N EMI Plan
Mahindra Scorpio N कार की मंथली EMI कितनी बनेगी, यह पूरी तरह से आपके बजट और साथ ही आपके लोन की अवधि पर निर्भर करता है। अगर आप ₹1 लाख का डाउन पेमेंट करते हैं और 4 साल के लिए लोन लेते हैं, तो आपको हर महीने करीब ₹37,323 की EMI देनी होगी। वहीं, अगर आप ₹2 लाख का डाउन पेमेंट देकर 6 साल का प्लान चुनते हैं, तो यह EMI घटकर ₹25,374 हो जाएगी। और अगर आप ₹3 लाख जमा करके 5 साल का लोन लेते हैं, तो आपको हर महीने ₹23,532 के आसपास का EMI देना होगा। आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से कोई भी प्लान चुन सकते हैं।
Mahindra Scorpio N Features & Safety

Mahindra की Scorpio N न सिर्फ दिखने में दमदार है, बल्कि अंदर से काफी लग्जरी भी है। इसमें 8″ का टचस्क्रीन, Sony का साउंड सिस्टम और सनरूफ जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी की बात करें, तो 6 एयरबैग्स, Electronic Stability Control (ESC) और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, टॉप वेरिएंट में ADAS फीचर है, जो ड्राइविंग को और भी सुरक्षित बनाता है। अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी के कारण यह बेस्ट SUV है।
Also Read This Post –






