Lyne Audio Launch: क्या आप कम बजट में एक अच्छा TWS ईयरबड्स या नेकबैंड ढूंढ रहे हैं? अगर म्यूजिक और कॉलिंग के लिए एक ऐसी डिवाइस चाहिए जो बार-बार चार्ज करने के झंझट से मुक्ति दिलाए, तो Lyne Originals के नए प्रोडक्ट्स आपको जरूर पसंद आएंगे। कंपनी ने भारत में अपने दो नए ऑडियो गैजेट्स “CoolPods 11 Pro” और “Rover 14 Pro” लॉन्च कर दिए हैं। तो चलिए इन नए ऑडियो डिवाइसेज की कीमत और साथ ही इस डिवाइस के सभी फीचर्स के बारे में अच्छे से जानते हैं।
Lyne CoolPods 11 Pro Price & Features
Lyne CoolPods 11 Pro एक बजट-फ्रेंडली TWS ईयरबड्स है। यदि कीमत की बात करें, तो इसे ₹599 में पेश किया गया है। इतने कम दाम में भी ENC का सपोर्ट दिया गया है, जो कॉलिंग के दौरान बाहरी शोर को कम करता है। इसकी बैटरी लाइफ भी बहुत ही जबरदस्त है, क्योंकि यह चार्जिंग केस के साथ 60 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देती है। इसे आप ब्लू, ग्रीन और ब्लैक कलर में ले सकते हैं।
Lyne Rover 14 Pro Price & Features

अगर नेकबैंड पसंद है, तो Lyne का Rover 14 Pro एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसकी कीमत ₹449 रखी गई है। इसकी सबसे खास बात “मैग्नेटिक ईयरबड” डिजाइन है। ईयरबड्स को आपस में जोड़ते ही यह ऑटोमैटिक ऑफ हो जाता है, जो इसे बहुत आसान और स्टाइलिश बनाता है। इसमें 50 घंटे तक का बैकअप मिलता है और फास्ट चार्जिंग के लिए इसमें Type-C पोर्ट दिया गया है।
Design & Connectivity
इन दोनों प्रोडक्ट्स में लेटेस्ट Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे स्मार्टफोन के साथ इनका कनेक्शन बहुत ही ज्यादा स्टेबल रहता है। CoolPods 11 Pro का डिजाइन बहुत ही ज्यादा प्रीमियम है और इसमें रिमोट कैमरा कंट्रोल जैसे फीचर्स भी हैं। वहीं Rover 14 Pro को काफी हल्का और कंफर्टेबल बनाया गया है ताकि इसे लंबे समय तक कानों में लगाकर रखा जा सकता है। यदि आप ₹600 के अंदर बहुत ही दमदार साउंड क्वालिटी और लंबी बैटरी चाहते हैं, तो इन नए Lyne प्रोडक्ट्स को लेने का प्लान कर सकते हैं।
Also Read This Post –






