Lava Bold N2 Pro Launch Date: क्या आप कम बजट में एक नया स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जिसमें बड़ी डिस्प्ले और जबरदस्त कैमरा हो? अगर Lava का सस्ता और भरोसेमंद स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है! Lava अपना नया Bold N2 Pro स्मार्टफोन भारत में 31 मार्च को यानी यह अपकमिंग स्मार्टफोन भारत में दमदार फीचर्स के साथ कल लॉन्च होने जा रही है। Lava के इस Bold N2 Pro स्मार्टफोन में 120Hz का स्मूथ डिस्प्ले और साथ ही 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप भी देखने को मिलता है। तो चलिए Lava Bold N2 Pro के कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Lava Bold N2 Pro Price

Lava Bold N2 Pro एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन होने वाला है, जिसे कंपनी ने खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया है जो कम कीमत में बढ़िया फीचर्स चाहते हैं। इसका लॉन्च 31 मार्च को यानी कल दोपहर 12 बजे होने वाला है। यह Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। यदि एक किफायती 4G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो इसके लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन Eclipse Grey और Aurora Gold जैसे दो स्टाइलिश कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा है।
Lava Bold N2 Pro Display
Lava के इस नए पावरफुल स्मार्टफोन का डिजाइन काफी स्लिम और साथ ही काफी मॉडर्न है। इस स्मार्टफोन 6.67″ की बड़ी HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस बजट सेगमेंट में 120Hz का स्मूथ डिस्प्ले मिलना गेमिंग और स्क्रॉलिंग के अनुभव को काफी बेहतर बना देता है। इसका लुक काफी क्लीन है और इस स्मार्टफोन में हमें वाटरड्रॉप नॉच स्टाइल दिया गया है, जो इस स्मार्टफोन को एक मॉडर्न टच देता है।
Lava Bold N2 Pro Specifications & Battery

परफॉरमेंस के लिए Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली टास्क और मल्टीटास्किंग के लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें 4GB फिजिकल RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है, यानी कुल 8GB RAM की पावर मिलेगी। बैटरी की बात करें, तो 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप आराम से दे सकती है। यह Android 15 पर आधारित क्लीन सॉफ्टवेयर पर काम करेगा, जिसमें फालतू के ऐप्स का झंझट नहीं होगा।
Lava Bold N2 Pro Camera
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के बैक पर 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो साफ फोटो और वीडियो लेने में मदद करता है। इसके साथ सेल्फी के लिए भी बढ़िया कैमरा सेंसर मिल सकता है। यह स्मार्टफोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखता है। तो यदि आप बजट में एक नया और टिकाऊ स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो 31 मार्च को होने वाले इसके लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं।






