Lava Bold N2 Pro सेल शुरू: ₹7,999 में 50MP कैमरा

By Soura

Published on:

Lava Bold N2 Pro Sale: क्या आप आपके लिए कम बजट में एक बहुत ही स्टाइलिश और साथ ही एक बहुत ही पावरफुल स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं? लेकिन बजट यदि काफी काम है तो Lava का नया Bold N2 Pro आज से सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इस स्मार्टफोन में आपको 128GB इंटरनल स्टोरेज, 50MP का कैमरा और बड़ी 5000mAh बैटरी देखने को मिलता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस पर फ्लिपकार्ट पर बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। तो चलिए Lava Bold N2 Pro की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Lava Bold N2 Pro Price

Lava Bold N2 Pro

Lava Bold N2 Pro एक बहुत ही किफायती स्मार्टफोन है। यदि कीमत की बात करें, तो इसके 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत मात्र ₹7,999 है। अगर Flipkart Axis Bank कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो और भी छूट मिल सकती है। यह Eclipse Grey और Aurora Gold जैसे दो शानदार कलर्स में आता है। साथ ही फ्री होम सर्विस भी दिया जा रहा है, यानी सर्विस सेंटर जाने की टेंशन नहीं। 

Lava Bold N2 Pro Display

इस बजट स्मार्टफोन में 6.75 इंच बढ़ा सा डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इतनी कम कीमत में 120Hz का स्मूथ डिस्प्ले मिलना इस स्मार्टफोन को काफी खास बनाता है। इसका डिजाइन एकदम सिंपल और मॉडर्न है, जो इसे हाथ में पकड़ने पर प्रीमियम फील देता है। बड़ी डिस्प्ले होने की वजह से इसमें वीडियो देखने और मूवीज का मजा लेना बहुत आसान हो जाता है।

Lava Bold N2 Pro Specifications

Lava Bold N2 Pro

दमदार परफॉरमेंस के लिए Unisoc T7250 का प्रोसेसर दिया गया है, जो रोज के कामों के लिए काफी अच्छा है। इसमें 4GB फिजिकल RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी है, यानी कुल 8GB RAM की ताकत मिलेगी। बैटरी की बात करें, तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी है जो पूरे दिन का बैकअप देती है, और इसे चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

Lava Bold N2 Pro Camera

Lava Bold N2 Pro Camera

फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पर 50MP का AI कैमरा दिया गया है, जो अच्छी फोटो खींचता है। वहीं सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा है। यह Android 15 पर चलता है, जो बहुत ही क्लीन है और इसमें कोई फालतू ऐप्स नहीं हैं। यह IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखता है। यदि आप ₹8,000 के अंदर एक दमदार स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह बेस्ट चॉइस हो सकती है। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post