Lava Bold N2 Pro Price – क्या आप कम बजट में एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो स्टाइलिश भी हो और जिसमें बैटरी बैकअप भी काफी दमदार हो? अगर आप ₹8,000 के अंदर एक भरोसेमंद स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Lava का नया Bold N2 Pro आपके लिए एक बहुत ही शानदार विकल्प हो सकता है। Lava ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसमें आपको 120Hz का स्मूथ डिस्प्ले और 50MP का कैमरा मिलता है। तो चलिए Lava Bold N2 Pro की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Lava Bold N2 Pro Price

Lava Bold N2 Pro एक बहुत ही किफायती और काम का स्मार्टफोन है। यदि इस पावरफुल स्मार्टफोन के प्राइस की बात करें, तो इसके 4GB RAM और साथ ही 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत सिर्फ ₹7,999 रखी गई है। यह 6 अप्रैल से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अच्छी बात यह है कि Lava इस स्मार्टफोन के साथ फ्री होम सर्विस की सुविधा भी दे रही है, जिससे आपको रिपेयर की कोई टेंशन नहीं होगी। यदि आप कम पैसों में एक अच्छा और टिकाऊ स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए बेस्ट है।
Lava Bold N2 Pro Display
Lava के इस बजट स्मार्टफोन का डिस्प्ले काफी बड़ा और साथ ही काफी स्मूथ है। इस स्मार्टफोन में हमें 6.75″ की बड़ी HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इतनी कम कीमत में 120Hz का स्मूथ डिस्प्ले मिलना काफी बड़ी बात है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव बहुत ही बढ़िया रहता है। इसका डिजाइन काफी स्लिम और मॉडर्न है, जो इसे हाथ में पकड़ने पर एक प्रीमियम फील देता है। यह पावरफुल स्मार्टफोन Eclipse Grey और Aurora Gold जैसे दो कलर ऑप्शन में आता है।
Lava Bold N2 Pro Specifications

इस स्मार्टफोन पर धमाकेदार परफॉरमेंस के लिए Unisoc के तरफ से इसमें बजट T7250 का प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग के लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें 4GB फिजिकल RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलता है, यानी कुल 8GB RAM की पावर मिलती है, जिससे स्मार्टफोन हैंग नहीं होता। बैटरी की बात करें, तो 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप आराम से देती है। यह Android 15 पर आधारित क्लीन सॉफ्टवेयर पर चलता है, जिसमें कोई फालतू ऐप्स या Ads नहीं हैं।
Lava Bold N2 Pro Camera

फोटोग्राफी के लिए इसके पीछे 50MP का AI कैमरा दिया गया है, जो काफी साफ फोटो खींचता है। वहीं, वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी की फुहारों से सुरक्षित रखता है। तो यदि आप कम बजट में एक ऑलराउंडर और भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Lava Bold N2 Pro को लेने का प्लान कर सकते हैं।
Also Read This Post –






