सिर्फ ₹6,499 में Lava Bold N2 Lite 5G हुआ लॉन्च

By Soura

Published on:

Lava Bold N2 Lite 5G

Lava Bold N2 Lite 5G Price: क्या आप कम बजट में आपके लिए एक नया 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं? अगर आपको ₹7 से ₹8 हजार के बजट में एक ऐसा स्मार्टफोन चाहिए जिसमें बड़ी डिस्प्ले और दमदार बैटरी हो, तो Lava ने आपके लिए नया Lava Bold N2 Lite 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन आज के युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें 90Hz का स्मूथ डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी दी गई है। चलिए Lava Bold N2 Lite 5G की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Lava Bold N2 Lite 5G Price

Lava Bold N2 Lite 5G Price

Lava Bold N2 Lite 5G एक बहुत ही बजट-फ्रेंडली और वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टफोन है। यदि इस स्मार्टफोन के कीमत की बात करें, तो ₹7,399 के लॉन्च प्राइस पर कंपनी ₹400 का कूपन डिस्काउंट दे रही है, जिससे यह आपको मात्र ₹6,499 की प्रभावी कीमत में मिल सकता है। इसकी बिक्री 10 अप्रैल से Amazon पर शुरू हो रही है। इतना ही नहीं, कंपनी दो फोन खरीदने पर ₹500 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रही है। यदि आप कम पैसे में एक अच्छा 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए बेस्ट है।

Lava Bold N2 Lite 5G Display

Lava के इस नए पावरफुल स्मार्टफोन का डिस्प्ले काफी स्मूथ और साथ ही काफी ब्राइट है। हमें इस स्मार्टफोन में 6.75″ का बड़ा सा HD+ डिस्प्ले देखने को मिलता है, जो 90Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 90Hz रिफ्रेश रेट के वजह से गेमिंग और सोशल मीडिया चलाने का एक्सपीरियंस काफी स्मूथ रहता है। इसका डिजाइन मॉडर्न है और यह Nilgiri Blue और Kolar Gold जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसके अलावा इसकी डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए 2.5D ग्लास का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे मजबूती देता है।

Lava Bold N2 Lite 5G Specifications

Lava Bold N2 Lite 5G Specifications

काफी पावरफुल परफॉरमेंस के लिए Lava के Bold N2 Lite 5G के इस स्मार्टफोन Unisoc का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और 5G कनेक्टिविटी को काफी अच्छे से संभाल लेता है। इसमें 3GB फिजिकल RAM के साथ 3GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है, जिससे यह स्मार्टफोन हैंग नहीं होता है। बैटरी लाइफ के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। यह Android 15 (Go Edition) पर चलता है, जो काफी क्लीन और फास्ट एक्सपीरियंस देता है।

Lava Bold N2 Lite 5G Camera

जबरदस्त फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के बैक पर 13MP का AI डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो दिन की रोशनी में साफ फोटो खींचता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। साथ ही इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और साथ ही IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखते हैं। तो यदि आप कम बजट में एक ऑलराउंडर और साथ ही टिकाऊ 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो 10 अप्रैल को इसे खरीदने का प्लान कर सकते हैं।

Also Read This Post –

Soura

Related Post