सिर्फ ₹6,999 में मिल रहा Lava Bold N2 स्मार्टफोन, मिलेगी 5000mAh बैटरी

By Soura

Published on:

Lava Bold N2 Price

Lava Bold N2 Price: अगर आप ₹7-₹8 हजार रुपये के बजट में एक पावरफुल स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। Lava का नया बजट फोन Bold N2 आज से सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी और 90Hz का डिस्प्ले देखने को मिलता है, वो भी काफी कम प्राइस में। चलिए Lava Bold N2 के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

Lava Bold N2 Price

Lava Bold N2 एक बहुत ही किफायती स्मार्टफोन है। यदि इसके कीमत की बात करें, तो वैसे तो इसका लॉन्च प्राइस ₹7,499 है, लेकिन आज की सेल में आप इस पावरफुल स्मार्टफोन को कूपन ऑफर के साथ सिर्फ ₹6,999 में खरीद सकते हैं। इसकी बिक्री आज दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू हो चुकी है। यदि आप कम पैसे में अच्छे फीचर्स चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए बेस्ट है।

Lava Bold N2 Specifications 

Lava Bold N2 Specifications

Lava के इस बजट स्मार्टफोन पर काफी बड़ी स्क्रीन और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देखने को मिलता है। इस स्मार्टफोन में 6.75″ का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉरमेंस के लिए Unisoc SC9863A प्रोसेसर और Android 15 Go Edition दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें कोई फालतू ऐप्स (Bloatware) नहीं हैं, जिससे स्मार्टफोन स्मूथ चलता है।

Lava Bold N2 Battery

90Hz डिस्प्ले और क्लीन UI के साथ इस स्मार्टफोन में Lava के तरफ से 5000mAh की दमदार बैटरी भी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देती है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पर 13MP का AI डुअल कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। साथ ही यह IP64 रेटिंग के साथ आता है। यदि आप एक सस्ता 4G फोन चाहते हैं, तो Lava Bold N2 को सेल में लेने का प्लान कर सकते हैं। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post