Ladki Bahin Yojana Update: क्या आप महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना का लाभ ले रही है, और हर महीने ₹1500 की आर्थिक मदद पा रही हैं। तो आपके लिए एक बहुत ही जरूरी खबर सामने आई है। यदि आपने 31 दिसंबर तक अपना e-KYC नहीं करवाया, तो आपको आगे की किस्त मिलने में काफी परेशानी हो सकती है। सरकार ने सही लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिता है। तो चलिए जानते हैं कि e-KYC कैसे करना है और अगली किस्त कब आएगी।
Ladki Bahin Yojana e-KYC

लाडकी बहिन योजना (Ladki Bahin Yojana) का लाभ उठाने वाली महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने e-KYC कराना अनिवार्य कर दिया है। यदि आप चाहती हैं कि आपको आपकी ₹1500 की किस्त बिना किसी रुकावट के आती रहे, तो आपको जल्द से जल्द e-KYC के प्रक्रिया को पूरा करना होगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने जानकारी दी है कि e-KYC की आखिरी तारीख 31 दिसंबर राखी गई है। यदि आप इस तारीख तक यह काम नहीं करती हैं, तो आपके पैसे अटक सकते हैं।
Ladki Bahin Yojana e-KYC Process
Ladki Bahin Yojana की e-KYC करना बहुत ही आसान है, आप इसे घर बैठे भी काफी आसानी से सिंपल प्रोसेस के जरिए पूरा कर सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक Ladki Bahin Yojana के वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाना होगा। वहां होमपेज पर ‘e-KYC’ के बैनर पर क्लिक करें। इसके बाद अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें। फिर OTP वेरीफाई करके अपनी जानकारी सबमिट कर दें। बस इतना करने से आपका वेरिफिकेशन Complete हो जाएगा।
Ladki Bahin Yojana Installment
लाडकी बहिन योजना के तहत मिलने वाली नवंबर और दिसंबर की किस्त का इंतजार सभी महिलाएं कर रही हैं। यदि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार नवंबर और दिसंबर दोनों महीनों की किस्त एक साथ आ सकती है। यानी आपके बैंक खाते में सीधे ₹3000 आ सकते हैं। लेकिन इसके बारे में अभी कन्फर्म जानकारी शेयर नहीं हुआ है।
Also Read:
- 150cc इंजन के साथ KTM की खेल खत्म कर देगी Yamaha की ये बाइक
- 656 KM की लंबी रेंज के साथ Mahindra की ये इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट, जाने प्राइस
- 55 kmpl माइलेज के साथ KTM की छुट्टी कर देगी Honda की ये बाइक, जाने कीमत
- गरीबों के बजट में Bajaj की ये बाइक है बेस्ट, 70 kmpl माइलेज के साथ Hero से टक्कर
- Bullet की छुट्टी कर देगी Harley-Davidson X440 बाइक, स्टाइलिश लुक के साथ धांसू फीचर्स






