Dimensity 7400 Turbo के साथ iQOO Z11x 5G जल्द होगा लॉन्च

By Soura

Published on:

iQOO Z11x 5G

iQOO Z11x 5G Launch: क्या आप 25 हजार रुपये से कम में एक दमदार गेमिंग और परफॉरमेंस वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा स्मार्टफोन बेस्ट है। तो iQOO Z11x 5G के लॉन्च का इंतजार कर सकते है। iQOO ने भारत में इसके लॉन्च की पुष्टि कर दी है। इस पावरफुल स्मार्टफोन में Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर और 1 मिलियन से ज्यादा AnTuTu स्कोर देखने को मिलता है। चलिए iQOO Z11x 5G Price और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

iQOO Z11x 5G Price & Launch

iQOO Z11x 5G Price

iQOO Z11x 5G एक पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन होने वाला है। यदि कीमत की बात करें, तो माइक्रोसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इसे ₹23,000 के प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। यह पावरफुल स्मार्टफोन Amazon पर उपलब्ध होगा। यदि आप गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एक बहुत ही पावरफुल डिवाइस चाहते हैं, तो आप इसके लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं।

iQOO Z11x 5G Specifications

iQOO के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है, जो 1 मिलियन से ज्यादा का AnTuTu स्कोर देता है। यह स्कोर इस स्मार्टफोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट के ऊपर टेस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आएगा।

iQOO Z11x 5G Design & Camera

परफॉरमेंस के साथ इस पावरफुल स्मार्टफोन में iQOO के तरफ से ग्लॉसी डिजाइन और साथ ही यूनिक कैमरा मॉड्यूल भी दिया गया है। बैक पैनल पर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो बड़े सर्कुलर कटआउट सेटअप दी गई है। तो यदि आप एक ‘फुल्ली लोडेड’ और साथ ही स्टाइलिश स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो iQOO Z11x 5G एक बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है।

Also Read This Post –

Soura

Related Post