9020mAh बैटरी! के साथ iQOO Z11 5G हुआ लॉन्च, जानें कीमत

By Soura

Published on:

iQOO Z11 5G

iQOO Z11 5G Specifications: क्या आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसकी बैटरी का बैकअप खत्म होने का नाम ही न ले? अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं और एक ऐसा फोन चाहते हैं जो घंटों चलाने के बाद भी न थके, तो आपके लिए अच्छी खबर है। iQOO ने अपना नया ‘Z11 5G’ स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 9020mAh की दमदार बैटरी और साथ ही 165Hz का सुपर स्मूथ डिस्प्ले दिया गया है। तो चलिए iQOO Z11 5G की कीमत और इसके सभी धमाकेदार फीचर्स के बारे में जानते हैं।

iQOO Z11 5G Price

iQOO Z11 5G

iQOO Z11 5G एक पावरफुल और प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन है। यदि iQOO Z11 5G स्मार्टफोन के कीमत की बात करें, तो इसके 8GB RAM और 256GB वाले बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग ₹27,000 है। वहीं, इसके टॉप 16GB RAM और 512GB वेरिएंट के लिए आपको लगभग ₹43,000 तक खर्च करना होगा। अभी इसे चीन में ही लॉन्च किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह भारत में भी लॉन्च हो सकता है। यदि एक बेस्ट गेमिंग फोन ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए एक जबरदस्त विकल्प हो सकता है।

iQOO Z11 5G Specifications

iQOO Z11 5G Specifications

iQOO के इस नए पावरफुल स्मार्टफोन का डिस्प्ले एकदम मक्खन के जैसा स्मूथ है। इस पावरफुल स्मार्टफोन में 6.83″ का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉरमेंस की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया गया है, जो हेवी गेमिंग को आसानी से हैंडल कर लेता है। साथ ही स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए इसमें “7K Ice Dome” कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे बिना किसी परेशानी के लंबे समय तक गेमिंग का मजा ले सकते हैं।

iQOO Z11 5G Battery & Camera

iQOO Z11 5G Specifications

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 9020mAh की दमदार बैटरी है, जो शायद ही किसी और फोन में देखने को मिलेगी। इसे चार्ज करने के लिए 90W की फास्ट चार्जिंग दी गई है, जो इतने बड़े बैटरी को भी जल्दी चार्ज कर देती है। फोटोग्राफी के लिए बैक पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सेफ रखता है। यदि दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन लेना चाहते है तो इसे लेने का प्लान कर सकते है। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post