9020mAh की दमदार बैटरी के साथ iQOO Z11 5G इस दिन होगा लॉन्च

By Soura

Published on:

iQOO Z11 5G Specifications

iQOO Z11 5G Launch: क्या आप अपने लिए एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत न पड़े और जिसकी गेमिंग परफॉरमेंस एकदम तगड़ी हो? तो मैं आपको iQOO Z11 5G के लॉन्च का इंतजार करने का सुझाव दे सकता हूँ। iQOO ने इस दमदार स्मार्टफोन को 26 मार्च को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। इसमें आपको 9020mAh की दमदार बैटरी और 165Hz का सुपर स्मूथ डिस्प्ले देखने को मिलता है। चलिए iQOO Z11 5G स्मार्टफोन के कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

iQOO Z11 5G Price

iQOO Z11 5G

iQOO Z11 5G कंपनी का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होने जा रहा है। यदि इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेट की बात करें, तो यह स्मार्टफोन 26 मार्च को चीन में लॉन्च होगा और जल्द ही भारत में भी ये स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत ₹25,000 से ₹35,000 के बीच हो सकती है। यह स्मार्टफोन Poco X8 Pro और OnePlus Nord जैसे पॉपुलर फोन्स को सीधी टक्कर देगा। यदि आप लंबी बैटरी लाइफ और पावरफुल परफॉरमेंस चाहते हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

iQOO Z11 5G Specifications

iQOO Z11 5G Specifications

iQOO के इस पावरफुल स्मार्टफोन की स्क्रीन गेमिंग के लिए ही बनी है। इस स्मार्टफोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जो गेमिंग को एकदम स्मूथ बनाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 6.8″ का 1.5K OLED बढ़ा सा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 का प्रोसेसर दिया गया है, जो 3.40GHz की स्पीड पर काम करता है। इसमें 16GB तक RAM का सपोर्ट मिल सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग में आपको कभी लैग देखने को नहीं मिलेगा।

iQOO Z11 5G Battery

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इस स्मार्टफोन की बैटरी है। इसमें 9020mAh की दमदार बैटरी देखने को मिलने वाला है, जो iQOO के किसी भी पिछले स्मार्टफोन से बहुत ज्यादा है। ऐसी बैटरी लाइफ आपको किसी और 5G स्मार्टफोन में जल्दी देखने को नहीं मिलने वाला है। अगर आप पूरे दिन गेमिंग करते हैं या वीडियो देखते हैं, तो भी आपको बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो यदि आप बैटरी बैकअप को अपनी पहली प्राथमिकता मानते हैं, तो 26 मार्च को होने वाले इस लॉन्च पर नजर रख सकते है। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post