iQOO Z10 Lite 5G: ₹2,000 महंगा हुआ iQOO का 5G ये स्मार्टफोन

By Soura

Published on:

iQOO Z10 Lite 5G Price Hike: क्या आप कम बजट में एक नया 5G स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन बजट बढ़ने की वजह से अब कंफ्यूज हैं? तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है। iQOO ने अपने बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z10 Lite 5G की कीमतों में ₹2,000 की बढ़ोतरी की है। अब आपको यह स्मार्टफोन खरीदने के लिए पहले के मुकाबले थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। चलिए iQOO Z10 Lite 5G Price और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

iQOO Z10 Lite 5G Price Update

iQOO Z10 Lite 5G Price

iQOO Z10 Lite 5G के कीमत में बढ़ोतरी आज से ही लागू हो गई हैं। अब इसके 4GB+64GB वाले बेस वैरिएंट की कीमत ₹12,999 हो गई है, जो पहले ₹10,999 में मिल रहा था। वहीं टॉप वेरिएंट (8GB+256GB) की कीमत ₹16,999 हो गई है। यदि आप इस बजट में स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आप Redmi Note 14 SE या Realme 15 Lite जैसे विकल्पों को भी देख सकते हैं, जो आपको बेहतर परफॉरमेंस और वैल्यू दे सकते हैं।

iQOO Z10 Lite 5G Display & Design

यह स्मार्टफोन बढ़ा सा डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 6.74″ का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बड़ी स्क्रीन होने की वजह से इसमें वीडियो देखना आसान हो जाता है। इसका डिजाइन काफी सिंपल और हैंडी है, जो डेली यूज़ के लिए काफी कॉम्पैक्ट और कम्फर्टेबले है।

iQOO Z10 Lite 5G Specifications

iQOO Z10 Lite 5G Specifications

iQOO के इस Z10 Lite 5G स्मार्टफोन पर काफी दमदार परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 का प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी और साथ ही डेली ऐप्स को अच्छे से संभाल लेता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो बार-बार चार्ज करने के झंझट से छुटकारा दिलाती है। फोटोग्राफी के लिए इसके पीछे 50MP का कैमरा और सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। तो यदि आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसकी बैटरी लंबे समय तक चले, तो इस नए प्राइस अपडेट के बाद भी इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।

Also Read This Post –

Soura

Related Post