iQOO 15R Launch Date: क्या आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो गेमिंग में भी बेस्ट हो और जिसकी बैटरी खत्म होने का नाम न ले? तो मैं आपको iQOO 15R स्मार्टफोन लेने का सुझाव दे सकता हूँ। iQOO इसे भारत में लॉन्च कर रहा है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 7600mAh की पहाड़ जैसी बैटरी के साथ आ रहा है। तो चलिए iQOO 15R Launch और फीचर्स के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त करते है।
iQOO 15R Price & Launch

iQOO 15R एक फ्लैगशिप 5G स्मार्टफोन है। यदि इसके कीमत की बात करें, तो अनुमान है कि इसे ₹50,000 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। यह OnePlus 15R और Motorola Signature को कड़ी टक्कर दे सकता है। इसका लॉन्च इवेंट आप कंपनी के YouTube चैनल और सोशल मीडिया पर लाइव देख सकते हैं। अगर हाई-एंड परफॉरमेंस चाहते हैं, तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
iQOO 15R Specifications

iQOO के इस स्मार्टफोन में पावर की कोई कमी नहीं होगी। इस पावरफुल स्मार्टफोन में दुनिया का सबसे तेज Android प्रोसेसर, Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। भारत में यह चिपसेट वाला तीसरा स्मार्टफोन होगा। इसका AnTuTu स्कोर 3.5 मिलियन से भी ज्यादा बताया जा रहा है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को एकदम मक्खन जैसा बना देता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आएगा।
iQOO 15R Battery
iQOO 15R के इस पावरफुल स्मार्टफोन पर हमें दमदार प्रोसेसर के साथ iQOO के तरफ से अब तक की सबसे बड़ी बैटरी भी दी जा रही है। इस पावरफुल स्मार्टफोन में 7,600mAh की दमदार बैटरी है, जो OnePlus 15R की बैटरी से भी बड़ी है। इस दमदार बैटरी को चार्ज करने के लिए 100W की फास्ट चार्जिंग फीचर भी देखने को मिलता है। यानी आप घंटों तक बिना रुके गेम खेल सकते हैं या वीडियो देख सकते हैं।
iQOO 15R Display & Camera
iQOO 15R पर विजुअल एक्सपीरियंस भी शानदार होने वाला है। इसमें 6.59-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पर 50MP का Sony मेन कैमरा (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिल सकता है। यह स्मार्टफोन IP68/69 रेटिंग के साथ आएगा, जो इसे पानी और धूल से बचाएगा।
Also Read This Post –






