21 Kmpl माइलेज के साथ Hyundai Creta है बेस्ट, कीमत ₹10.79 लाख

By Soura

Published on:

Hyundai Creta

Hyundai Creta Price – क्या आप आपके लिए या फिर आपके फैमिली के लिए एक स्टाइलिश, सुरक्षित और पावरफुल SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन मार्केट में इतने ऑप्शंस देखकर कंफ्यूज हैं कि कौन सी कार बेस्ट रहेगी। तो में आपको Hyundai Creta देखने का सुझाव दे सकता हूँ। फरवरी 2026 में 17,900 से ज्यादा लोगों ने इसे खरीदकर अपनी पहली पसंद बनाया है। इस SUV में 21 Kmpl तक का जबरदस्त माइलेज, पैनोरमिक सनरूफ और साथ ही लेवल-2 ADAS आदि जैसे कई सारे शानदार फीचर्स मिलते हैं। तो चलिए Hyundai Creta Price और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Hyundai Creta Price

Hyundai Creta Price

Hyundai Creta मिड-साइज SUV सेगमेंट की सबसे पसंदीदा कार है। यदि Hyundai Creta कार के कीमत की बात करें, तो इसके बेस वेरिएंट (E) की एक्स-शोरूम कीमत ₹10.79 लाख से शुरू होती है। वहीं इस पावरफुल कार के टॉप वेरिएंट (SX O Knight) के लिए यह ₹19.79 लाख तक जाती है। तो यदि आप एक ऐसी दमदार कार लेना चाहते हैं जो दिखने में प्रीमियम हो और चलने में काफी कंफर्टेबल, तो आप इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।

Hyundai Creta Engine & Mileage

Hyundai Creta Engine

Hyundai की इस SUV में इंजन के तीन दमदार विकल्प दिए गए हैं। इसमें 1.5-लीटर का पेट्रोल, डीजल और एक पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिलता है। यह पावरफुल कार अपनी स्मूथ ड्राइविंग के लिए जानी जाती है, चाहे आप शहर की भीड़ में हों या फिर आप हाईवे पर। माइलेज की बात करें, तो डीजल वेरिएंट पर 21 kmpl तक का जबरदस्त माइलेज देखने को मिल जाता है, और इस कार का डिज़ाइन भी काफी शानदार है।

Hyundai Creta Features & Safety

फीचर्स के मामले में Creta अपने सेगमेंट में सबसे आगे रहती है। इस पावरफुल कार में 10.25″ का बड़ा सा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और पैनोरमिक सनरूफ आदि जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं और साथ ही लेवल-2 ADAS फीचर भी मिलता है, जो सड़क पर आपकी सुरक्षा को बढ़ाता है। 360-डिग्री कैमरा की मदद से पार्किंग करना भी काफी आसान हो जाता है।

Also Read This Post –

Soura

Related Post