10,100mAh बैटरी! Huawei के दो नए टैबलेट भारत में हुआ लॉन्च

By Soura

Published on:

Huawei MatePad 11.5 And SE 11

Huawei MatePad 11.5 & Huawei MatePad SE 11 Launch: क्या आप एक ऐसा टैबलेट ढूंढ रहे हैं जो पढ़ाई और ऑफिस के काम के लिए बेस्ट हो? लेकिन मार्केट में बढ़ते ऑप्शंस के कारण समझ नहीं आ रहा है? तो आप हाल ही में लॉन्च हुए Huawei MatePad 11.5 और Huawei MatePad SE को लेने का प्लान कर सकते है। Huawei ने करीब 5 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय टैबलेट मार्केट में शानदार वापसी की है। कंपनी ने अपने नए MatePad 11.5 और MatePad SE 11 को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों टैबलेट अपनी बड़ी बैटरी और साथ ही दमदार डिस्प्ले के लिए चर्चा में हैं। तो चलिए इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Huawei MatePad 11.5 & SE 11 Price

Huawei MatePad 11.5

Huawei MatePad 11.5 एक बहुत ही प्रीमियम टैबलेट है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹33,999 है, जिस पर बैंक ऑफर्स के जरिए आप ₹2,000 की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। वहीं, बजट यूजर्स के लिए MatePad SE 11 को सिर्फ ₹13,749 में पेश किया गया है। यदि पढ़ाई के लिए एक बड़ा डिस्प्ले वाला टैबलेट चाहते हैं, तो इसे लेने का प्लान कर सकते हैं। ये दोनों टैबलेट्स Flipkart पर उपलब्ध होगा।

Huawei MatePad 11.5 Specifications

Huawei MatePad 11.5

Huawei MatePad 11.5 की सबसे बड़ी खासियत 11.5″ का “PaperMatte” डिस्प्ले है। यह स्क्रीन पेपर जैसा फील देती है, जिससे लंबे समय तक पढ़ाई या नोट्स बनाते समय आँखों पर ज़ोर नहीं पड़ता। इसमें 10,100mAh बैटरी दी गई है, जो 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही, इसमें डिटेचेबल कीबोर्ड और स्टायलस का सपोर्ट भी मिलता है, जो इसे पढ़ाई के लिए बेस्ट बनाता है।

Huawei MatePad SE 11 Specifications

Huawei MatePad SE 11 Specifications

अगर आपका बजट कम है, तो MatePad SE 11 एक अच्छा विकल्प है। इसमें 11″ का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो आंखों की सुरक्षा के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इस टेबलेट में 7,700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 22.5W की फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप भी है, जो मूवी और ऑनलाइन क्लासेस के लिए बेस्ट अनुभव देता है। तो यदि आप बजट में बड़ा डिस्प्ले और अच्छी बैटरी वाला टैबलेट चाहते हैं, तो आप इस नए Huawei टैबलेट्स को देखने का प्लान कर सकते हैं।

Also Read This Post –

Soura

Related Post