Huawei ने चीनी स्मार्टफोन मार्केट में अपने नए पावरफुल स्मार्टफोन Huawei Mate 80 Pro Max को 50MP Triple Camera और 16GB RAM के साथ लॉन्च किया है। और इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले दुनिया का सबसे ज्यादा ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन पर ड्यूल लेयर OLED स्क्रीन दिया गया है। यह डिस्प्ले 8000 nits ब्राइटनेस के साथ आता है। तो चलिए Huawei Mate 80 Pro Max स्मार्टफोन के सभी Specifications के बारे में जानते है।
Huawei Mate 80 Pro Max स्मार्टफोन की कीमत

Huawei के इस फ्लैगशिप प्राइस सेगमेंट के स्मार्टफोन को Huawei ने सिर्फ चीनी स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया है। यदि Huawei Mate 80 Pro Max Price की बात करें, तो इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन के 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीनी मार्केट में 7999 युआन है, जो भारतीय रुपए (INR) के अनुसार ₹1.05 लाख के करीब होता है। वहीं 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत INR के अनुसार ₹1.13 लाख के करीब है। ग्लोबल लॉन्च के बारे में कोई भी जानकारी शेयर नहीं हुआ है।
Huawei Mate 80 Pro Max Specifications

Huawei के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर 6.9” का बढ़ा सा LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz तक Refresh Rate को सपोर्ट भी करता है, इसी के साथ इस स्मार्टफोन पर हमें 8000nits की पीक ब्राइटनेस भी देखने को मिलता है। सिर्फ बढ़ा सा डिस्प्ले ही नहीं बल्कि इस स्मार्टफोन पर हमें काफी पावरफुल Performance भी Huawei के तरफ से देखने को मिल जाता है। तो यदि Huawei Mate 80 Pro Max प्रोसेसर की बात करें, तो इस स्मार्टफोन पर HiSilicon Kirin 9030 Pro का चिपसेट देखने को मिलता है। जो 16GB RAM और साथ ही 1TB तक स्टोरेज वेरिएंट के साथ चीनी मार्केट में पेश हुआ है।
Huawei Mate 80 Pro Max Camera & Battery

Huawei के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर हमें सेल्फी और फोटोग्राफी के लिए भी काफी जबरदस्त कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। तो यदि इसके कैमरा सेटअप की बात करें, तो इस स्मार्टफोन के बैक पर फोटोग्राफी के लिए 50MP का ट्रिपल कैमरा दिया गया है। और वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट पर सेल्फी के लिए 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। अब यदि इस स्मार्टफोन के बैटरी की बात करें, तो इस स्मार्टफोन पर 6000mAh की बैटरी दी गई है। जो 100W तक फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट भी करता है।
Also Read:
-
- 7000mAh की बैटरी के साथ Realme C85 5G भारत में इस दिन होगी लॉन्च
- यह है Tecno का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा
- 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ Nothing Phone (3a) Lite भारत में इस दिन होगी लॉन्च
- 7000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ iQOO 15 इस दिन भारत में होगी लॉन्च
- 8GB RAM, 6100mAh बैटरी के साथ Huawei Enjoy 70X Premium Edition हुआ लॉन्च






