Honor X80i 5G Specifications: क्या आप एक ऐसा स्मार्टफोन देख रहे हैं जो दिखने में भी स्टाइलिश हो और बैटरी बैकअप भी जबरदस्त हो? अगर आप कम बजट में एक प्रीमियम 5G Smartphone ढूंढ रहे हैं, तो Honor ने नया “X80i 5G” लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी और 12GB रैम दी गई है। चलिए इस स्मार्टफोन के कीमत और फीचर्स के बारे में जानते है।
Honor X80i 5G Price

Honor X80i 5G स्मार्टफोन को Honor कंपनी ने फिलहाल चीनी स्मार्टफोन में लॉन्च किया है। यदि इस पावरफुल स्मार्टफोन के कीमत की बात करें, तो इस स्मार्टफोन के 8GB RAM और 128GB वेरिएंट की कीमत लगभग ₹26,000 है। वहीं इसके टॉप 12GB RAM और 512GB वेरिएंट की कीमत ₹37,000 है। यह Flowing Sand Pink, Lime Green, Moon Shadow White और Obsidian Black जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यदि आप एक मजबूत और पावरफुल स्मार्टफोन चाहते हैं, तो इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।
Honor X80i 5G Specifications

Honor के इस स्मार्टफोन में 6.6″ का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6500 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी स्मूथ है। इसका डिजाइन काफी स्लिम है और यह IP66 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सेफ रखता है।
Honor X80i 5G Battery & Camera
Honor X80i 5G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत 7000mAh की बैटरी है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 6 साल तक अपनी हेल्थ बरकरार रख सकती है। यदि आप फोटोग्राफी और लंबी बैटरी बैकअप वाले स्मार्टफोन के शौकीन हैं, तो Honor X80i 5G एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।






