13,080mAh बैटरी के साथ Honor X80 GT जल्द होगी लॉन्च, लीक हुए फीचर्स

By Soura

Published on:

Honor X80 GT

Honor X80 GT Specificationsक्या आप आपके स्मार्टफोन की बैटरी खत्म होने से काफी ज्यादा   परेशान रहते हैं? अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत न पड़े, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Honor अपने नए स्मार्टफोन Honor X80 GT पर काम कर रही है, जिसमें अब तक की सबसे बड़ी 13,080mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। यह स्मार्टफोन किसी पावर बैंक से कम नहीं होगा। चलिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लीक हुए फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Honor X80 GT Battery & Performance

Honor X80 GT Battery

Honor X80 GT की सबसे बड़ी खासियत इसकी 13,080mAh की दमदार बैटरी होने वाला है। अगर यह लीक सच साबित होती है, तो यह स्मार्टफोन के हिस्ट्री में सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन जाएगा। यह इतनी बड़ी बैटरी है कि एक बार चार्ज करने पर आप इसे कई दिनों तक बिना रुके इस्तेमाल कर पाएंगे। नई सिलिकॉन-कार्बन सेल टेक्नोलॉजी के कारण उम्मीद है कि फोन का साइज भी बहुत ज्यादा मोटा नहीं होगा।

Honor X80 GT Specifications

Honor X80 GT Specifications

फिलहाल इस स्मार्टफोन के बाकी स्पेसिफिकेशंस अभी पूरी तरह सामने नहीं आए हैं, लेकिन चर्चा है कि कंपनी इस पर मेहनत कर रही है। Honor इससे पहले 10,000mAh बैटरी वाले फोन ला चुकी है, इसलिए X80 GT में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। प्रोसेसर और कैमरा की जानकारी अभी गोपनीय है, लेकिन यह फोन उन यूजर्स के लिए बेस्ट साबित हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हैं।

Also Read This Post –

Soura

Related Post