10100mAh बैटरी और 11″ की डिस्प्ले के साथ Honor Pad X10 लॉन्च

By Soura

Published on:

Honor Pad X10

Honor Pad X10 Launch Date: क्या आप अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए या ऑफिस के काम के लिए एक ऐसा टैबलेट ढूंढ रहे हैं जो भारी न हो और बैटरी का बैकअप भी जबरदस्त हो? तो ऐसे में Honor के नए “Pad X10″ को देखने का प्लान बना सकते हैं। कंपनी ने इसे हाल ही में लॉन्च किया है, जिसमें 10,100mAh की बैटरी और 11” की बड़ी स्क्रीन दी गई है। यह एक मिड-बजट टैबलेट है जो पढ़ाई और ऑनलाइन क्लास के लिए एकदम परफेक्ट है। चलिए Honor Pad X10 के कीमत और इसके सभी फीचर्स के बारे में जानते है। 

Honor Pad X10 Price

Honor Pad X10 Price

Honor Pad X10 एक पावरफुल और साथ ही एक बहुत ही स्टाइलिश टैबलेट है। यदि इस पावरफुल टेबलेट के कीमत की बात करें, तो Pad X10 के 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग ₹21,900 है। वहीं इसके टॉप मॉडल (8GB+256GB) की कीमत ₹26,900 के आसपास रखी गई है। यह टैबलेट अभी चीन में लॉन्च हुआ है और Cyan Blue और Space Gray जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यदि आप एक पावरफुल टेबलेट ढूंढ रहे हैं, तो इस पावरफुल टेबलेट को लेने के बारे में सोच सकते है। 

Honor Pad X10 Display

Honor के इस नए Pad X10 टैबलेट का डिस्प्ले पढ़ाई और वीडियो देखने के लिए अच्छा है। यदि इस टेबलेट के डिस्प्ले की बात करें तो इस टेबलेट में 11″ की बड़ी LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें आंखों की सुरक्षा के लिए “TÜV Rheinland” का सर्टिफिकेशन भी है, जिससे लंबे समय तक पढ़ने पर भी आंखों पर दबाव काफी कम पड़ता है। 

Honor Pad X10 Specifications & Battery

Honor Pad X10

Honor के इस नए पावरफुल टेबलेट Pad X10 पर हमें काफी पावरफुल परफॉरमेंस के लिए Snapdragon के तरफ से Snapdragon 680 का दमदार प्रोसेसर देखने को मिलता है, जो डेली टास्क और मल्टीटास्किंग के लिए काफी स्मूथ है। यह टैबलेट Android 16 पर आधारित MagicOS 10 पर चलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,100mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह टैबलेट 22 घंटे तक वीडियो चला सकता है और स्टैंडबाय पर तो यह 3 महीने तक ऑन रह सकता है।

Honor Pad X10 Special Features

पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए इसमें “लर्निंग स्पेस” मोड दिया गया है, जो उनकी किताबों को एक जगह सिंक कर देता है। साथ ही इसमें पैरेंटल कंट्रोल भी है, जिससे आप बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर काफी अच्छे तरीके से नज़र रख सकते हैं। अब यदि इसके फोटोग्राफी की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इसमें पीछे 13MP का और आगे 5MP का कैमरा दिया गया है। 

Also Read This Post –

Soura

Related Post