Honda SP 125 Price: क्या आप आपके लिए 125cc इंजन सेगमेंट में एक ऐसी बाइक देख रहे हैं जो स्टाइल में भी धाकड़ हो और जिसका माइलेज भी जबरदस्त हो? अगर आप रोज के इस्तेमाल के लिए एक रिफाइंड और भरोसेमंद बाइक की तलाश में हैं, तो आप Honda SP 125 बाइक को लेने का प्लान बना सकते हैं। यह बाइक अपनी जबरदस्त फ्यूल एफिशिएंसी और साथ ही Honda की शानदार बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है। तो चलिए Honda SP 125 की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Honda SP 125 Price

Honda SP 125 एक पॉपुलर और वैल्यू-फॉर-मनी बाइक है। यदि कीमत की बात करें, तो इसके बेस (STD) वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹87,878 से शुरू होती है। वहीं डिस्क ब्रेक और लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स वाला DLX वेरिएंट लेना चाहते हैं, तो कीमत ₹95,465 तक जाती है। यदि डेली कम्यूट के लिए मजबूत, किफायती और कम मेंटेनेंस वाली बाइक चाहते हैं, तो इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।
Honda SP 125 Engine

Honda की इस बाइक पर काफी स्मूथ और रिफाइंड इंजन Performance देखने को मिलता है। इसमें 124cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 10.9 hp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क बनाता है। यह इंजन अपनी जबरदस्त फ्यूल एफिशिएंसी और साथ ही साइलेंट स्टार्ट टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है, जिससे ट्रैफिक में इसे चलाना आसान हो जाता है।
Honda SP 125 Features
शानदार माइलेज के साथ इस बाइक में Honda की तरफ से काफी मॉडर्न फीचर्स भी दिए गए हैं। बेस मॉडल में LED हेडलाइट और डिजिटल मीटर मिलता है, वहीं DLX वेरिएंट में TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलते हैं। साथ ही सेफ्टी के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी दिया गया है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर भी बाइक को अच्छी पकड़ देता है। तो यदि बजट में एक परफेक्ट फैमिली और कम्यूटर बाइक चाहते हैं, तो आप इसे लेने का प्लान बना सकते हैं।
Also Read This Post –






