स्पोर्टी लुक के साथ Honda की ये नई 125cc बाइक है बेस्ट, जानें कीमत

By Soura

Published on:

Honda-CB125 Hornet

Honda CB125 Hornet Price: क्या आप रोज चलाने वाली एक स्टाइलिश 125cc इंजन वाला दमदार साथ ही किफायती बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं? और क्या आप TVS Raider या फिर Pulsar N125 बाइक को लेने के बारे में सोचा है। लेकिन रुकिए Honda ने भी इस रेस में अपनी एक दमदार बाइक उपलब्ध किया है। जिसका नाम Honda CB125 Hornet है। इस पावरफुल बाइक में स्पोर्टी डिजाइन और साथ ही 125cc का भरोसेमंद इंजन मिलता है। चलिए Honda CB125 Hornet Price और इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Honda CB125 Hornet Price

Honda CB125 Hornet

Honda CB125 Hornet एक बहुत ही पावरफुल और साथ ही स्पोर्टी लुक वाला बाइक है। यदि इस बाइक के  कीमत की बात करें, तो दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.14 लाख है। वहीं, RTO और इंश्योरेंस का खर्चा मिलाकर इस बाइक की कीमत लगभग ₹1.31 लाख से ₹1.32 लाख के बीच पड़ेगी। यदि आप एक बहुत ही मजबूत और साथ ही स्टाइलिश बाइक लेना चाहते हैं, तो यह बाइक आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।

Honda CB125 Hornet Engine

Honda CB125 Hornet

Honda की यह बाइक दिखने में जितना एग्रेसिव स्पोर्टी लुक देता है, इंजन भी उतना ही स्मूथ है। इस बाइक में 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 10.99 hp पावर और साथ ही 11.2 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक का वजन सिर्फ 124 किलोग्राम है, जिससे इसे शहर के ट्रैफिक में चलाना बहुत आसान हो जाता है। साथ ही, इसमें साइलेंट स्टार्ट फीचर भी है, यानी स्टार्ट करते समय कोई साउंड नहीं होता है।

Honda CB125 Hornet Features

Honda CB125 Hornet

किफायती कीमत और स्पोर्टी लुक के साथ इस बाइक में Honda ने कई सारे प्रीमियम फीचर्स भी दिए हैं। सबसे खास बात इसमें दिए गए गोल्ड फिनिश वाले USD फ्रंट फोर्क्स, जो इसे महंगी बाइक्स वाला लुक देता हैं। इसके अलावा इस बाइक में LED हेडलाइट, USB-C चार्जिंग पोर्ट और TFT डिस्प्ले दिया गया है। जो मोबाइल कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक और सिंगल-चैनल ABS भी मौजूद है।

Also Read This Post –

Soura

Related Post