Honda CB125 Hornet Price – क्या आप किसी को देने के लिए या फिर खुदके लिए रोज कॉलेज या ऑफिस जाने के लिए कोई नई और स्टाइलिश 125cc बाइक ढूंढ रहे हैं? अगर आप TVS Raider या Pulsar N125 खरीदने का मन बना चुके हैं, तो एक बार Honda के CB125 Hornet बाइक को भी देख सकते है। Honda ने अपनी नई CB125 Hornet बाइक को स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉरमेंस के साथ पेश किया है। और इस पावरफुल बाइक को आज के युबओं के पसंद को देखते हुए डिज़ाइन किया गया है। चलिए Honda CB125 Hornet Price और इसकी खूबियों के बारे में जानते हैं।
Honda CB125 Hornet की कीमत

Honda CB125 Hornet उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कम बजट में एक प्रीमियम और स्पोर्टी बाइक चाहते हैं। यदि इसके कीमत की बात करें, तो दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.14 लाख है। वहीं, ऑन-रोड आते-आते यह बाइक आपको ₹1.31 लाख से ₹1.32 लाख के बीच पड़ सकती है। अगर आप ऐसी बाइक चाहते हैं जो सड़क पर लोगों का ध्यान खींचे और चलाने में एकदम मक्खन जैसी हो, तो इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।
Honda CB125 Hornet Engine

Honda की यह CB125 Hornet बाइक डिज़ाइन में जितनी एग्रेसिव है, इसका इंजन भी उतना ही शांत और रिफाइंड है। इसमें 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 10.99 hp की पावर और साथ ही 11.2 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। इस बाइक का वजन सिर्फ 124 किलो है, जिससे भारी ट्रैफिक में भी इसे संभालना बहुत आसान हो जाता है। इसमें साइलेंट स्टार्ट फीचर भी है, जो इसे दूसरी बाइक्स से काफी अलग और प्रीमियम बनाता है।
Honda CB125 Hornet Features

स्टाइलिश लुक के साथ इसमें Honda ने काफी एडवांस फीचर्स भी दिए हैं। सबसे खास इसके गोल्डन कलर वाले USD फ्रंट फोर्क्स हैं, जो इसे महंगी स्पोर्ट्स बाइक जैसा लुक देता हैं। इसमें LED हेडलाइट, TFT डिस्प्ले और मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए USB-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक, सिंगल-चैनल ABS भी मिलता है। यदि आप रोजमर्रा की राइड के लिए एक स्टाइलिश और फुर्तीली बाइक चाहते हैं, तो यह बेस्ट ऑप्शन है।
Also Read This Post –






