Hero Xtreme 160R Price: क्या आप 160cc सेगमेंट में कोई ऐसी बाइक देख रहे हैं जो लुक में स्पोर्टी हो और चलाने में पावरफुल? अगर आप TVS Raider या दूसरी कम्यूटर बाइक्स के बीच कंफ्यूज हैं, तो Hero Xtreme 160R को जरूर देखें। इस बाइक में आपको क्रूज कंट्रोल और 4-वॉल्व इंजन जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जो इसे इस सेगमेंट में खास बनाते हैं। चलिए Hero Xtreme 160R की कीमत और इसके अलग-अलग वेरिएंट्स के बारे में जानते हैं।
Hero Xtreme 160R Price

Hero Xtreme 160R एक बहुत ही स्टाइलिश डिज़ाइन और वैल्यू-फॉर-मनी पावरफुल बाइक है। यदि हीरो के इस पावरफुल बाइक के कीमत की बात करें, तो इस पावरफुल बाइक के बेस वेरिएंट (Single Disc) की एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ ₹1.05 लाख से शुरू होती है। और वहीं अगर आप ज्यादा फीचर्स वाला डबल डिस्क वेरिएंट वाला बाइक लेना चाहते हैं, तो उसकी कीमत ₹1.30 लाख है। इसके टॉप वेरिएंट, जिसमें क्रूज कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, उसकी कीमत ₹1.34 लाख तक जाती है। अगर आप कम बजट में एक स्पोर्ट्स बाइक का मजा लेना चाहते हैं, तो इसे लेने का प्लान कर सकते हैं।
Hero Xtreme 160R Engine & Performance

Hero की इस बाइक में इंजन के हिसाब से दो अलग तरह की परफॉरमेंस मिलती है। बेस मॉडल में 163.2cc का 2-वॉल्व इंजन दिया गया है, जो 15hp की दमदार पावर जेनेरेट करता है। वहीं इसके डबल डिस्क और टॉप वेरिएंट्स में पावरफुल 4-वॉल्व इंजन मिलता है, जो 16.9hp की पावर और साथ ही 14.6Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 4V इंजन हाई स्पीड पर बहुत ही स्मूथ और दमदार फील देता है, जिससे लंबी राइड्स आसान हो जाती हैं।
Hero Xtreme 160R Features
Hero के तरफ से आने वाले इस Xtreme 160R बाइक में किफायती कीमत में स्पोर्टी लुक के साथ साथ Hero के तरफ से कई सारे काम के एडवांस फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। इस किफायती साथ ही पावरफुल बाइक के टॉप वेरिएंट में आपको क्रूज कंट्रोल, 3 राइडिंग मोड्स (Sports, Road, Rain) और एक कलर LCD डिस्प्ले देखने को मिलता है। इसी के साथ मिड और टॉप वेरिएंट में गोल्डन 37mm USD फोर्क्स और रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक और अच्छी ब्रेकिंग देते हैं। इसका बेस मॉडल सिर्फ 139.5kg का है, जो इसे शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए हल्का और आसान बनाता है।
Also Read This Post –






